फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Garbage collection is not happening in 133 villages of Greater Noida, RTI reveals

Noida News: ग्रेटर नोएडा के 133 गांवों में नहीं हो रहा घरों से कूड़ा उठान, आरटीआई में खुलासा

Fri, 31 Oct 2025 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
Garbage collection is not happening in 133 villages of Greater Noida, RTI reveals
ग्रेटर नोएडा। स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी में जुटा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अभी भी शहरी क्षेत्र में शामिल 133 गांवों में घरों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

इटैड़ा गांव निवासी मनीष पाल एडवोकेट द्वारा दायर आरटीआई के जवाब में प्राधिकरण ने बताया कि गांवों में फिलहाल डोर-टू-डोर कलेक्शन एजेंसियों के अनुबंध में शामिल नहीं है। यहां केवल सफाई और गंदगी उठाने का कार्य कराया जा रहा है। यह व्यवस्था 124 गांवों और उनके 9 मजरों के लिए लागू है।
विज्ञापन

आवेदक ने कहा कि जब इन गांवों को शहरी सीमा में शामिल किया जा चुका है, तो कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था भी सेक्टरों की तरह की जानी चाहिए। उनका कहना है कि डोर-टू-डोर कलेक्शन की कमी के कारण गांवों में खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है और स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि प्राधिकरण गांवों में भी नियमित कूड़ा उठान शुरू करे, तो ग्रेटर नोएडा को वास्तव में स्वच्छ और हाइटेक शहर बनाया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed