फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ganster Anil dujana sought extortion money in district court

गैंगेस्टर अनिल दुजाना ने कोर्ट परिसर में धमकाकर मांगी रंगदारी

Sun, 17 Nov 2019 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ganster Anil dujana sought extortion money in district court
सूरजपुर जिला अदालत में गैंगस्टर अनिल दुजाना की पेशी के दौरान परिसर में मौजूद पुलिस। - फोटो : Grnoida
गैंगेस्टर अनिल दुजाना ने कोर्ट परिसर में धमकाकर मांगी रंगदारी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जिला अदालत परिसर में शनिवार को महाराजगंज जेल से पेशी पर पहुंचे गैंगेस्टर अनिल दुजाना ने विवादित जमीन को लेकर एक पक्ष को धमकाते हुए रंगदारी की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के गुर्गों समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया गया है कि इनमें दो पीड़ित पक्ष के हैं, जिन्हें आरोपी ने जमीन छोड़ने के लिए धमकी दी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धमकी और रंगदारी का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, बाइक बोट फर्जीवाड़े के आरोपी संजय भाटी द्वारा अभद्रता करने की सूचना पर पुलिस जिला अदालत परिसर पहुंची थी। इसी दौरान महाराजगंज जेल से पेशी पर आए गैंगेस्टर अनिल दुजाना के पास कुछ लोगों की भीड़ दिखाई दी। पुलिस ने इन लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू की। इस दौरान परिसर में अफरातफरी मच गई। पूछताछ में पता चला कि एक कीमती जमीन के विवाद में अनिल दुजाना ने एक गुर्गे को भेजकर दोनों पक्षों को अदालत परिसर में बुलाया था। आरोपी ने एक पक्ष से जमीन छुड़ाने के लिए रंगदारी ली थी। इसी मामले में उसने दूसरे पक्ष को बुलाकर धमकी दी थी। हालांकि, बताया गया है कि रंगदारी देने वाला व्यक्ति मौके से भाग गया। पकड़े गए आरोपियों में दो पीड़ित थे, जिन्हें बुलाकर धमकी दी गई थी। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पीड़ित विनोद की शिकायत पर अनिल दुजाना और राजेश त्यागी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सूत्रों की मानें तो राजेश ने ही अनिल दुजाना से जमीन खाली कराने का सौदा किया है।
विज्ञापन

बिसरख क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग में है जमीन
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र दीखित के मुताबिक, जिस जमीन को लेकर अनिल दुजाना ने रंगदारी के लिए दूसरे पक्ष को धमकाया था। वह बिसरख कोतवाली क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग में मौजूद बताई गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने इस भूमि को खाली कराने और यहां पर प्लॉट काटकर कालोनी बसाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगदारी और कब्जे के खेल का फिर खुलासा
जिला अदालत परिसर में पेशी पर आने वाले बदमाशों के जेल से लेकर पेशी तक रंगदारी, जमीन कब्जाने व छुड़ाने के खेल का एक बार फिर खुलासा हुआ है। बताया गया है कि जिले के बड़े गैंगेस्टर कई वर्षों से इसी तरह से काम कर रहे हैं। ये न केवल कारोबारी और जमींदार आदि से रंगदारी वसूलते रहे हैं। बल्कि विवादित जमीन को छुड़ाने के लिए मोटी रकम लेकर सौदा करते भी हैं। आरोपियों के जेल में रहते हुए इनके गुर्गों इस तरह के काम लाते हैं और पेशी के दौरान ही मामले के संबंध में बातचीत की जाती है।
सूत्रों का दावा, परिसर में की गई धुनाई
पुलिस सूत्रों का दावा है कि जिस दौरान संजय भाटी के हंगामे और अनिल दुजाना के गुर्गों के परिसर में मौजूद होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। उसके बाद किसी की धुनाई भी की गई। हालांकि, पुलिस ने किसी की पिटाई की बात से इंकार किया है।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जो लोग पकड़े गए थे, उनमें दो पीड़ित थे। एक आरोपी मौके से भाग गया। जिस जमीन को लेकर रंगदारी वसूलने और धमकी देने की बात सामने आई है। उसकी गहनता से जांच की जाएगी।
- रणविजय सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed