{"_id":"6286ad088ff8b641b731c3d4","slug":"ganja-smuggler-absconding-from-the-custody-of-kotwali-police-noida-news-noi6495559136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस की हिरासत से गांजा तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस की हिरासत से गांजा तस्कर फरार
विज्ञापन
जेवर। गांजा तस्करी में बुधवार को गिरफ्तार किया गया आरोपी बृहस्पतिवार तड़के कोतवाली पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। नगला कंचन निवासी अमित उर्फ कुक्की के फरार होने की जानकारी मिलते ही कोतवाली में अफरातफरी मच गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। मामले में एक महिला सिपाही, सिपाही और होमगार्ड पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात सिपाही भूपेंद्र, महिला सिपाही अंजू और संतरी होमगार्ड हर्ष भाटी पर लापरवाही बरतने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बुधवार शाम जेवर कोतवाली पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के दयानतपुर अंडरपास के पास से अमित को गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम ने आरोपी को कार्यालय ड्यूटी में तैनात सिपाही भूपेंद्र, महिला सिपाही अंजू व संतरी की ड्यूटी कर रहे होमगार्ड हर्ष भाटी की सुपुर्दगी में जीडी में दाखिल कराया था। बुधवार रात कोतवाली में अमित ने उल्टी आने और तबीयत खराब होने की बात कही। जिसके बाद उसे हवालात से बाहर निकालकर बैठने को कहा गया था। बृहस्पतिवार तड़के आरोपी अमित उर्फ कुक्की दोनों सिपाहियों और होमगार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। माना जा रहा है कि मामले में जल्द दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, होमगार्ड के खिलाफ उसके विभाग के अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी है।