फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gangster Shrikant Tyagi lived under the security cover of AK-47

Shrikant Tyagi: एके-47 की सुरक्षा घेरे में रहता था गैंगस्टर श्रीकांत त्यागी, फेसबुक प्रोफाइल पर दिखीं कई फोटो

Fri, 12 Aug 2022 02:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो सुशांत समदर्शी, नोएडा।
सुशांत समदर्शी, नोएडा। Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2022 02:09 AM IST
सार

श्रीकांत त्यागी के फेसबुक पर अपलोड फोटो सेक्शन में कई ऐसी तस्वीरें मिली हैं जिसमें पता चलता है कि उसके साथ मौजूद गनर के पास एके-47 थी। जबकि एके-47, एके-56 जैसे असलहे जेड श्रेणी प्राप्त हाई प्रोफाइल लोगों व चरमपंथियों से धमकी मिले लोगों को दिए जाते हैं।

विज्ञापन
Gangster Shrikant Tyagi lived under the security cover of AK-47
आरोपी श्रीकांत त्यागी - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता का आरोपी गैंगस्टर श्रीकांत त्यागी एके-47 जैसे अत्याधुनिक असलहों के सुरक्षा घेरे में रहता था। श्रीकांत के फेसबुक प्रोफाइल में इस तरह के कई फोटो मिले हैं। वहीं इस बारे में पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह का कहना है कि तस्वीरों से पता चलता है कि उसे एके-47, एके-56 की सुरक्षा मिली हुई थी। यह पुलिस की लापरवाही है। श्रीकांत व उसकी पत्नी को सुरक्षा देने के मामले में पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि इस मामले की जांच शासन स्तर से की जा रही है।

विज्ञापन


श्रीकांत त्यागी के फेसबुक पर अपलोड फोटो सेक्शन में कई ऐसी तस्वीरें मिली हैं जिसमें पता चलता है कि उसके साथ मौजूद गनर के पास एके-47 थी। जबकि एके-47, एके-56 जैसे असलहे जेड श्रेणी प्राप्त हाई प्रोफाइल लोगों व चरमपंथियों से धमकी मिले लोगों को दिए जाते हैं। इस बारे में यूपी के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह का कहना है कि सुरक्षा देने के मामले में घोर लापरवाही बरती गई है। जो लोगों को भयाक्रांत करे और उगाही करे, उसे कैसे सुरक्षा दी जा सकती है। उसमें भी एके 47, एके 56 जैसे असलहे वाले गनर देना तो पुलिस व श्रीकांत के बीच के गठजोड़ को प्रदर्शित कर रहा है।
विज्ञापन


श्रीकांत को सबसे पहले 8 अक्तूबर 2018 को गाजियाबाद जनपदीय सुरक्षा समिति ने एक सुरक्षाकर्मी मुहैया कराया था। इसके बाद दो और सुरक्षाकर्मी बढ़ा दिए गए। इसके बाद 31 अगस्त 2019 को फिर से श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा में एक और सुरक्षाकर्मी को बढ़ा दिया गया। हालांकि 26 फरवरी 2020 को श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा से चारों सुरक्षाकर्मियों को वापस ले लिया गया। इसके अलावा श्रीकांत त्यागी की पत्नी को भी 30 जनवरी 2019 को सुरक्षा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन डीएम व एसएसपी की समिति के अनुमोदन पर सुरक्षा दी गई थी। जनपदीय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एसपी और डीएम होते हैं। हालांकि जनपदीय समिति ने पति-पत्नी को एक-एक सुरक्षाकर्मी दिया था। फिर शासन सरकार के आदेश पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई थी।

ट्विटर- इंस्टाग्राम की हो रही पुलिसिंग : पूर्व डीजीपी

यूपी के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह का कहना है कि इस दौर में नोएडा सहित अन्य स्थानों पर ट्विटर व इंस्टाग्राम की पुलिसिंग हो रही है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि एक गैंगस्टर जिस पर नौ मुकदमे दर्ज हों और वह सोसाइटी में गुंडागर्दी कर रहा हो। यह बगैर पुलिस की शह के कैसे संभव है। श्रीकांत पर नौ मुकदमे दर्ज थे तो हर पखवाड़े या महीने में एक बार पुलिस को उसकी हरकतों के बारे में जाकर पता करना चाहिए था कि उसका क्या व्यवहार है। पुलिस को उसकी हरकतों के बारे में पता था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

फरारी के दौरान श्रीकांत ने आईएएस व आईपीएस से मांगी थी मदद

श्रीकांत त्यागी जब पुलिस से बचकर भाग रहा था तब उसने पहले कई नेताओं से संपर्क किया लेकिन मीडिया में मामला उछलने के बाद नेताओं ने हाथ पीछे कर लिए। तब श्रीकांत ने एक आईएएस व एक आईपीएस से संपर्क किया और मदद मांगी। इन दोनों अधिकारियों से त्यागी को मदद नहीं मिली बल्कि दोनों अधिकारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed