फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gangster action against 23 people including scrap mafia Ravi Kana

Noida News: स्क्रैप माफिया रवि काना समेत 23 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Sat, 05 Jul 2025 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
Gangster action against 23 people including scrap mafia Ravi Kana
स्क्रैप माफिया रवि काना समेत 23 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन

बीटा-2 कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली में स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना समेत 23 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने केस दर्ज कराया है कि दादूपुर गांव थाना दनकौर का रवि नागर उर्फ रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना गैंग का लीडर है।
उस पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरोह में सरगना रवि नागर के अलावा कुछ बिल्डर, महिला सदस्य, स्क्रैप कारोबारी, दिल्ली, नोएडा, बुलंदशहर व गाजियाबाद के लोग शामिल हैं। गिरोह के सदस्य भय और दबाव बनाकर कंपनियों से स्क्रैप खरीदने के ठेके लेते और फिर उसका गलत ढंग से दोहन कर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई करते थे। यह धनराशि गिरोह का सदस्य बिल्डर देव शर्मा अपने विभिन्न प्रोजेक्टों में लगाकर काले धन को सफेद करता था। गिरोह के प्रमुख सदस्यों में पंकज पाराशर, सूरज, राजेन्द्र, महकार सिंह, फिरोज खान, अवधेश सिसोदिया, देव शर्मा, हरवीर सिंह, विवेक कुमार, बबिता, विकास नागर, अनिल उर्फ मिन्टू नागर, शमशीर हसन, पूनम, अवध उर्फ बिहारी, राजकुमार नागर, आजाद नागर, तरुण छोकर, काजल झा, मधु नागर, महकी और विकास कुमार के नाम शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमें पंजीकृत हैं। इसमें हत्या की कोशिश, दुष्कर्म, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाना, धमकी देना, रंगदारी और एससी/एसटी एक्ट जैसी धाराएं प्रमुख हैं।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के केस के बाद कसता गया शिकंजा
स्क्रैप माफिया रवि काना, राजकुमार, महकी, आजाद व विकास के खिलाफ सेक्टर-39 कोतवाली में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म व एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है। युवती का आरोप है कि रवि काना व उसके साथियों ने नौकरी देने के बहाने उसे जीआईपी मॉल की पार्किंग में बुलाया था। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को थाईलैंड से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि पिछले साल आरोपी को जिला जेल से बांदा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था, क्योंकि नोएडा जेल में गैंगवार की संभावना जताई गई थी। आरोपी पर अवैध वसूली के पूर्व में बिसरख सहित विभिन्न कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं। सामूहिक दुष्कर्म के केस के बाद आरोपी के खिलाफ नोएडा पुलिस की ओर से शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed