नोएडा: विदेशों में नौकरी दिलाने वाले गिरोग शहर में सक्रिय, ठगों से ऐसे बचें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश-विदेश में नौकरी और लोन दिलाने वाले कई गिरोह नोएडा में सक्रिय है। खाड़ी देशों में नौकरी का झांसा देकर फर्जी कंपनी में बुलाते हैं और उनसे पैसे ऐंठकर दफ्तर बंद कर भाग जाते हैं। ऐसे ही लोन दिलाने वाले भी कई लोग नोएडा में फर्जी दफ्तर चला रहे हैं। कई ऐसे फर्जीवाड़ा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। हालांकि अभी भी लगातार इस तरह की शिकायतें पुलिस के पास आ रही है। पिछले दो महीने में एक हजार से अधिक लोगों से ठगी हो चुकी है। कोतवाली सेक्टर-20 व फेज थ्री में मुकदमे भी दर्ज हैं।
ठग नोएडा में दफ्तर बनवा लेते हैं। इसके बाद ऑनलाइन, सोशल मीडिया से लेकर अन्य माध्यमों से बेरोजगार युवक व युवतियों से संपर्क कर नौकरी का लालच देते हैं। इसके बाद मेडिकल व अन्य कागजात से लेकर वीजा पासपोर्ट और कमीशन के नाम पर मोटी रकम ले लेते हैं। युवकों को एक निर्धारित तिथि पर एयरपोर्ट भी बुला लेते हैं। इसके बाद आरोपी दफ्तर बंद कर ही भाग जाते हैं। हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं।
लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बिछा रहे हैं जाल
वहीं लोन दिलाने के नाम पर भी ठगी करने वाले लगातार शहर में अपना जाल बिछा रहे हैं। ऐसे शातिर भी नोएडा में कहीं दफ्तर खोल लेते हैं और लोगों से संपर्क कर लोन दिलाने के नाम पैसे व कमीशन एडवांस ले लेते हैं। इसके बाद भाग जाते हैं। इस तरह की शिकायतें भी लगातार पुलिस को मिल रही है।
इन देशों में नौकरी के नाम पर ठगी
ठग जब युवकों से बातचीत करता है तो कई देशों में नौकरी होने की बात कहता है। खाड़ी देशों में सबसे अधिक वैकेंसी के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा से लेकर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर पैसे लिए जाते हैं। कुछ कम पढ़े लिखे युवकों को कुवैत, सऊदी अरब और ईरान आदि देशों में तेल कंपनियों में नौकरी का झांसा दिया जाता है।
10वीं पास से लेकर एमबीए तक ठगी के शिकार
दसवीं पास से लेकर एमबीए पास आउट युवक-युवतियां को जाल में फंसा रहे हैं। ठगी करने वाले शातिर डिग्री के हिसाब से नौकरी व सैलरी का प्रलोभन देते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे कर पैसे लेते हैं। जब सभी से पैसे ले लिए जाते हैं तो ठग कंपनी दफ्तर बंद कर भाग जाते हैं।
ऐसी ठगी भी हो रही
केंद्रीय मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर भी कई ठगी की वारदात नोएडा में हुई है। कोतवाली सेक्टर-20 में इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योग मंत्रालय में नौकरी के नाम पर सेक्टर-10 की एक कंपनी ने सैकड़ों लोगों से ठगी की है। कंपनी का मालिक कई करोड़ रुपये लेकर भाग गया था।
हाल में ठगी की वारदात
- कुवैत और ईरान भेजने के नाम पर सेक्टर-8 की कंपनी ने 15 लाख की ठगी की
- फ्रांस और ब्रिटेन में नौकरी के नाम पर 50 लाख से अधिक की ठगी
- केंद्रीय मंत्रालय में नौकरी दिलवाने के नाम पर हरियाणा के लोगों से ठगी
- लोन दिलाने के नाम पर सेक्टर-63 में सैकड़ों लोगों से ठगी
ऐसे बचें ठगों से
इन सेक्टरों में फैला है जाल
सेक्टर-1, 2, 3, 4, 5, 6, 7,8, 10, 15, 18, 27, 37, 57, 58, 59, 62,63, 64,65,
ऐसे बचें ठगों से
- नौकरी के नाम पर किसी को भी पैसे नहीं दें।
- अगर कोई कंपनी नौकरी लगाने का ऑफर दे तो सबसे पहले उस कंपनी के बारे में पता लगा लें।
- कंपनी के रजिस्ट्रेंशन के बारे में जानकारी जरूर कर लें।
- कागजात पूरे करने के नाम पर अगर पैसे लिए जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए।
- लोन दिलाने वालों के अगर फोन आते हैं तो उन पर विश्वास न करें। किसी तरह की जानकारी भी शेयर नहीं करें।
एसपी सिटी विनीत जायसवाल ने बताया कि ठगी के मामलों में पुलिस लगातार कार्रवाई करती है। शिकायत मिलने पर पुलिस प्राथमिकता के आधार पर काम करती है।