{"_id":"5d52f4638ebc3e6c940d1726","slug":"gangrapist-out-of-police-custody-mewat-news-noi455008551","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पकड़ से बाहर
विज्ञापन
पुन्हाना। खंड के एक गांव की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांचों आरोपी अभी तक फरार हैं। पुलिस जांच की बात कर रही है। वहीं आरोपी पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वारदात 31 जुलाई की बताई जा रही है। आरोपियों में पुन्हाना के एक ठेकेदार के साले का नाम आने से पीड़ित परिवार पर राजनीतिक दबाव ज्यादा बढ़ गया है। पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है। उन्होंने मंगलवार को नूंह एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि वह कार चालक है तथा पुन्हाना के एक गांव के पास जुरहेडा रोड पर जंगल में बने मकान में परिवार सहित रहा था। उसकी 15 साल की बेटी पुन्हाना के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। आरोपी शमीम लड़की को आते-जाते छेड़ता था। उसका यह सिलसिला काफी दिन तक चलता रहा। आरोपी के डर से उसकी बेटी ने एक साल पहले पढ़ाई छोड़ दी। पीड़ित का कहना है कि बेटी को शमीम की नजरों से बचाने के लिए उसने पुन्हाना में किराए का मकान ले लिया। लेकिन आरोपी उसकी बेटी को वहां पर भी तंग करता था। गत 31 जुलाई की शाम करीब पांच-छह बजे उसकी बेटी दुकान पर सामान लेने गई थी तभी शमीम उसे डरा धमकाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर करीब पांच किलोमीटर दूर खेडला पुन्हाना गांव के पास बनी नहर के पास ले गया। जहां उसने खेडला-पुन्हाना निवासी अजरू और गांव सुनेडा निवासी आलम को भी बुला लिया। तीनों ने मिलकर करीब पांच छह घंटे तक पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपियों ने गांव दल्लाबास निवासी सुब्बन और राजस्थान के रहने वाले हाल आबाद जरजीश को रात के करीब 11 बजे बुला लिया। वे दोनों आरोपी उसकी लड़की को कार में ले गए और उसके साथ सुबह करीब चार-पांच बजे तक गलत काम करने के बाद पुराने जंगल में बने मकान पर छोड़ गए।
पीड़ित लड़की के पिता के अनुसार वह गांव के कुछ लोगों और बेटी को लेकर 1 और 2 अगस्त को नूंह महिला थाना पहुंचे तो वहां से उन्हें भगा दिया गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों में एक ठेकेदार का साला शामिल है और ठेकेदार पुन्हाना के एक कद्दावर नेता का खास है जिसकी वजह से महिला थाना प्रभारी ने उनकी शिकायत लेने से इंकार कर दिया। उसके बाद उन्होंने इसकी पुन्हाना थाने में शिकायत दी जिसका 5 अगस्त को मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि इस मामले में एक बड़ा राजनेता पूरा हस्तक्षेप कर रहा है उसी की वजह से आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं रही है और आरोपी उस पर फैसले का दबाव बना रहे हैं।
जब नूंह महिला थाने ने पीड़ित की शिकायत नहीं सुनी तो पुन्हाना थाने में 5 अगस्त को सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट आदि के तहत मुकदमा नंबर 283 दर्ज किया गया। पुन्हाना में सब इंस्पेक्टर स्तर की महिला कर्मी नहीं होने की वजह से मामले की जांच के लिए फाइल नूंह महिला थाना भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। किसी राजनेता के दबाव में काम करने की बात बेबुनियाद है। - अशोक कुमार डीएसपी पुन्हाना