फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ganga water supply from Haridwar will stop from tomorrow, the effect will be visible in Noida from 4th.

Noida News: हरिद्वार से गंगाजल की आपूर्ति कल से बंद, 4 से नोएडा में दिखेगा असर

Wed, 01 Oct 2025 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Ganga water supply from Haridwar will stop from tomorrow, the effect will be visible in Noida from 4th.
- दो अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक गंगनहर से गंगाजल की आपूर्ति नहीं होगी, वार्षिक सफाई व्यवस्था के तहत होगा बंद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हरिद्वार से गंग नहर के माध्यम से गंगाजल की आपूर्ति बृहस्पतिवार से बंद हो जाएगी। इसके बाद इसकी आपूर्ति 21 अक्तूबर से होगी। ऐसे में दिवाली तक नोएडा में गंगाजल की आपूर्ति बाधित रहेगी। नोएडा प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि इसका नोटिफिकेशन मिला है। इसके तहत 02 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक गंग नहर को बंद रहेगा। बारिश के दिनों में गंग नहर में जमे सिल्ट की सफाई के लिए यह फैसला लिया गया है। इसकी वजह से नोएडा में गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित होगी। हालांकि इसका असर चार अक्तूबर से देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के पास 10 रैनीवेल और 300 ट्यूबवेल हैं जिनकी मदद से पानी की सप्लाई होती रहेगी। इसके अलावा दो-तीन दिन के लिए स्टोर किए गए गंगाजल से काम चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जरूरत के हिसाब से सेक्टरों और गांवों में टैंकरों के माध्यम से भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed