फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Galgotia University CEO accuses woman for demanding 10 crore extortion

गलगोटिया विवि के सीईओ ने युवती पर लगाया 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Wed, 07 Oct 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Galgotia University CEO accuses woman for demanding 10 crore extortion
गलगोटिया विवि के सीईओ ने युवती पर लगाया 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप
विज्ञापन

दनकौर। गलगोटिया विश्वविद्यालय के सीईओ ने एक युवती पर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोपी युवती पर विश्वविद्यालय के बारे में सोशल मीडिया पर गलत प्रचार-प्रसार करने का भी आरोप है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवती के खिलाफ आईटी एक्ट और रंगदारी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने शिकायत में कहा है कि आरोपी युवती सुरभि मलिक ने कुछ माह पहले एक वेबसाइट बनाकर विश्वविद्यालय और प्रबंधन समिति के बारे में गलत प्रचार-प्रसार किया था। इसके बाद युवती ने विश्वविद्यालय की छवि को बिगाड़ने के लिए सीईओ के नाम से एक यूट्यूब चैनल बनाया और उस पर भी गलत वीडियो अपलोड किए। सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय के संबंध में गलत प्रचार-प्रसार की जानकारी होने पर उन्होंने युवती को समझाने का का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद युवती विवि पहुंची और उनसे वीडियो और वेबसाइट पर गलत प्रचार-प्रसार को रोकने के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय का कहना है कि सीईओ की शिकायत और अदालत के आदेश पर आरोपी युवती के खिलाफ आईटी एक्ट और रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed