फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gaautambudhnagar illegal construction

भूमाफिया---अवैध निर्माण

Sat, 21 Dec 2019 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
gaautambudhnagar illegal construction
फोटो-------------
विज्ञापन

मौके का फायदा उठा भूमाफिया कब्जा रहे हैं सरकारी जमीन
-रजिस्ट्री खुलते ही अवैध निर्माण बढ़ा, प्रशासन साधे चुप्पी
-नागरिकता कानून के बाद हुए तनाव का फायदा उठा रहे भूमाफिया
एसएस अवस्थी
नोएडा। देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद प्रशासन व पुलिस के सामने चुनौती खड़ी हो गई। जगह-जगह भड़काऊ पोस्टर लगाए जा रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर आगजनी की वारदात हो चुकी हैं। प्र्रशासन व पुलिस रात-दिन उपद्रवियों पर नजर बनाए हुए है। पुलिस-प्रशासन की व्यस्तता का फायदा उठाकर भूमाफिया प्राधिकरण की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। कई जगहों पर रात में निर्माण कार्य किया जा रहा, ताकि किसी को इसकी भनक न लग सके।
दरअसल, पिछले दिनों हाईकोर्ट ने जिले में लगी रजिस्ट्री पर रोक को हटा दिया था। इसके बाद भूमाफियाओं ने प्राधिकरण, सिंचाई विभाग व जिला प्रशासन की जमीन पर प्लाटिंग शुरू कर दी। जबकि, प्राधिकरण केअधिसूचित क्षेत्र में बिना एनओसी के किसी भी जमीन पर निर्माण नहीं किया जा सकता है। विशेषकर, हिंडन व यमुना डूब क्षेत्र की जमीन पर अवैध निर्माण नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

कानून का हो रहा है दुरुपयोग
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में भूमाफिया बिना एनओसी के निर्माण कार्य करा कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं। डूब क्षेत्र की जमीन पर खेती की जा सकती है। खेती की जमीन बेची भी जा सकती है, लेकिन उसमें अवैध निर्माण नहीं किया जा सकता है। भूमाफिया सीधे किसान से ही प्लाट की रजिस्ट्री कर रहे हैं। उसमें खेती की जमीन दिखाई जा रही है, लेकिन रात मेें चोरी छिपे उस पर अवैध निर्माण हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा अवैध निर्माण जेवर क्षेत्र में
नोएडा एयरपोर्ट के आसपास भूमाफिया सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। वहां पर खूब जमीन बेची जा रही है। इसमें बिचौलिए का काम भूमाफिया ही कर रहे हैं। किसान सीधे प्लाट खरीदने वाले को रजिस्ट्री कर रहा है और भूमाफिया बिना किसी लिखा पड़ी के दलाली मार रहे हैं। अगर कोई बात भी आएगी तो सीधे खेत बेचने वाला और खरीदार ही जिम्मेदार होगा।
---
डीएम दे चुके हैं चेतावनी
जिलाधिकारी बीएन सिंह पहले ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के सीईओ को चिट्ठी लिखकर कह चुके हैं कि अधिसूचित व डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण किया जा रहा है। इसको रोका जाए और जहां पर निर्माण हो, वहां पर प्राधिकरण नियम कायदे से एनओसी दे।

---
भूमाफिया मौके का फायदा उठा रहे हैं। जेवर क्षेत्र में कई स्थानों पर भूमाफियाओं ने अधिसूचित क्षेत्र की जमीन पर प्लाट काट दिए हैं और चोरी छिपे अवैध निर्माण किया जा रहा है। नागरिकता कानून लागू होने के बाद प्रशासन व पुलिस के व्यस्त होने का फायदा भूमाफिया उठा रहे हैं, इसे तुरंत रोका जाए।
मास्टर श्योराज सिंह, भाकियू (लोकतंत्र) राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed