फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Future Vehicals shows in Auto Escpo

ट्वेंटी-20 ऑटो एक्सपो में दिखेंगे भविष्य के वाहन

Wed, 18 Dec 2019 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Future Vehicals shows in Auto Escpo
ट्वेंटी-20 ऑटो एक्सपो में दिखेंगे भविष्य के वाहन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। 5 फरवरी 2020 से ‘कांसेप्ट वाहन’ यानी भविष्य में आने वाली गाड़ियों की रफ्तार, रोमांच और टशन शहर के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में दिखने को मिलेगा। यहां लगने वाले ट्वेंटी-20 ऑटो एक्सपो में दुनिया की नामी कंपनियां अपनी एसयूवी, सेडान, हैचबैक कारों का पदार्पण करेंगी। साथ ही बीएस-6 और इलेक्ट्रिक वाहनों का जोर रहेगा। दो दिन मीडिया और 6 दिनों तक देश-विदेश से बड़ी संख्या में आने वाले कार प्रेमियों का तांता लगा रहेगा।
प्रदर्शनी में द मोटर शो-2020 का आयोजन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटो मोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम), ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की ओर से किया जा रहा है। 5 से 12 फरवरी तक चलने वाले इस शो का पहला और दूसरा दिन मीडिया एवं अन्य विशेषज्ञों के लिए आरक्षित रहेगा। जबकि शेष 6 दिन आम जनता को प्रवेश मिलेगा। केंद्र सरकार के पर्यावरण संरक्षण अभियान की वजह से ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर रहेगा। हालांकि, बैटरियां महंगी होने के कारण इन वाहनों की कीमत अभी बहुत अधिक है। इसकी वजह से इस वर्ष कंपनियां ऐसे इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में उतारने की फिराक में हैं जो पेट्रोल-डीजल वाले वाहनों की कीमत पर उपलब्ध हो सकें। कंपनियां आने वाले एक या दो वर्ष में ऐसे वाहनों को पेश करेंगी। इसके अलावा कंपनियां भविष्य में आ सकने वाले कांसेप्ट वाहनों के मॉडल पेश करेंगी।
विज्ञापन

बायो डीजल संग अन्य वैकल्पिक ईंधन वाली गाड़ियां भी दिखेंगी
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अभी तक भारत में चार्जिंग की पुख्ता व्यवस्था नहीं होने के कारण अगले कुछ वर्षों तक पेट्रोल वाहनों को ही कंपनियां तरजीह दे रही हैं। वहीं, मेट्रो सिटी में डीजल वाहनों पर 10 वर्ष की बाध्यता के कारण भी पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी से चलने वाले वाहनों को पेश करेंगी। इनके अलावा बायो डीजल और अन्य वैकल्पिक ईंधन वाले कांसेप्ट वाहनों को भी पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति पेश करेगी अपने कांसेप्ट वाहन
सियाम के डिप्टी डायरेक्टर जनरल सुगातो सेन ने बताया कि आर्थिक सुस्ती के बीच यह चर्चा चल रही थी कि कई बड़ी कंपनियां ऑटो एक्सपो में नहीं आएंगी। लेकिन, मारुति जैसी दिग्गज कंपनी ने भी रजिस्ट्रेशन करा लिया है। ऑटो एक्सपो में इस बार चीन की दो बड़ी कंपनियां भी दिखाई देंगी। इसके अलावा अन्य बड़ी कंपनियां भी शो का हिस्सा बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed