{"_id":"69122049c8f7d218ce03b3e9","slug":"full-maintenance-fee-being-charged-for-incomplete-project-protest-held-grnoida-news-c-1-noi1095-3612596-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अधूरे प्रोजेक्ट में लिया जा रहा पूरा मेंटेनेंस शुल्क, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अधूरे प्रोजेक्ट में लिया जा रहा पूरा मेंटेनेंस शुल्क, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो है
अधूरे प्रोजेक्ट में लिया जा रहा पूरा मेंटेनेंस शुल्क, किया प्रदर्शन
-एटीएस होमक्राफ्ट पायस हाइडअवे के निवासियों ने लगाया घटिया निर्माण कार्य कराने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-150 स्थित एटीएस होमक्राफ्ट पायस हाइडअवे सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान सोसाइटी निवासियों ने बिल्डर पर अधूरी सुविधाओं पर पूरा कॉमन एरिया मेंटेनेंस (कैम) चार्ज वसूलने, खराब निर्माण गुणवत्ता और अधूरे प्रोजेक्ट का आरोप लगाया।
निवासी सोसाइटी के मुख्य गेट पर एकत्र होकर डिलीवर बिफोर डिमांडिंग और नो कैम फॉर इनकंप्लीट डिलीवरी जैसे नारे लिखे बैनर लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हैंडओवर हुए एक साल से ज्यादा हो चुका है, लेकिन प्रोजेक्ट अब भी अधूरा है। अधूरी सुविधाएं होने के बाद भी कैम पूरा लिया जा रहा है। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी को प्रीमियम प्रोजेक्ट बताकर बेचा गया था, लेकिन कई सुविधाएं अब तक पूरी नहीं हैं। इसमें क्लबहाउस, स्विमिंग पूल, बच्चों के खेलने की जगह और लैंडस्केपिंग जैसे कॉमन एरिया में कई काम अधूरे हैं और जिन्हें बनाया गया है। उनकी गुणवत्ता बहुत खराब है। इसके बावजूद बिल्डर पूरे कैम चार्ज की मांग कर रहा है। जब सुविधाएं ही तैयार नहीं हैं, तो पूरा कैम चार्ज देना गलत है। यह खरीदारों के साथ धोखा है। निवासियों ने बताया कि एटीएस प्रबंधन के लोग कई बार सोसाइटी का दौरा कर चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ झूठे वादे और अस्पष्ट आश्वासन ही दिए गए हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि कई बार ईमेल, मीटिंग और लिखित शिकायतें देने के बावजूद प्रबंधन की तरफ से न तो कोई ठोस कदम उठाया गया और न ही कोई साफ जानकारी दी गई। निवासियों ने कहा, हर बार नई तारीखें और नए वादे सुनने को मिलते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं होता। एटीएस पर भरोसा अब टूटता जा रहा है।
निवासियों का कहना है कि एटीएस ने प्रोजेक्ट में लागत घटाने के लिए घटिया सामग्री का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इससे कॉमन एरिया की गुणवत्ता, सुरक्षा और सुंदरता पर बुरा असर पड़ रहा है। निवासियों ने यूपी रेरा और प्रशासन से भी अपील की है कि वह मामले में हस्तक्षेप कर खरीदारों को न्याय दिलाए।
विज्ञापन
उन्होंने कैम चार्ज रोकने, खराब गुणवत्ता वाले कामों की मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही कहा, निर्माण गुणवत्ता और कैम खर्च का स्वतंत्र ऑडिट कराया जाए।