फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fuel pumps will be built in the airport premises

Noida News: एयरपोर्ट परिसर में बनेंगे फ्यूल पंप

Tue, 23 Sep 2025 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Fuel pumps will be built in the airport premises
- इंडियन ऑयल और नोएडा एयरपोर्ट के बीच हुआ तीस साल के लिए समझौता
विज्ञापन

-विमानों के साथ आम लोगों को मिल सकेगा ईधन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडियन ऑयल की ओर से तीन पेट्रोल पंप खोले जा रहे हैं। इन पंपों से आम लोग अपने वाहनों में ईंधन भरवा सकेंगे। आगामी माह अक्तूबर में नोएडा एयरपोर्ट का शुभारंभ होना है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे।
एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में तैयार करने के साथ-साथ यहां वैश्विक स्तर की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े। ऐसे में एयरपोर्ट परिसर में फ्यूल पंप बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों व उनके परिजनों को ईंधन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। क्योंइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड नोएडा मंडल के डिवीजनल रिटेल सेल्स हेड सुमित मुंशी के मुताबिक तीस साल तक इंडियन ऑयल की ओर से नोएडा एयरपोर्ट को ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

---------------

कहां-कहां खुलेंगे फ्यूल पंप
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लगभग पांच हजार हेक्टेयर में बनकर तैयार होगा। आईजीआई और मुंबई के एयरपोर्ट से बड़ा एयरपोर्ट यह बनेगा। हालांकि शुरुआती समय में घरेलू उड़ानों का संचालन एयरपोर्ट से किया जाएगा। आगामी समय में एयरपोर्ट से तमाम देशों के लिए फ्लाइट्स मिलेंगी। ऐसे में हवाई अड्डे के अंदर भी एक फ्यूल पंप तैयार हो रहा है। दूसरा पंप पूर्वी कार्गो हब के पास तैयार होगा। तीसरा पंप यात्रियों व आम लोगों के उपयोग के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed