{"_id":"694abe3ff14349b8910330c5","slug":"fsgddf-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-2501-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा एयरपोर्ट की नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा संभालेगी टेक महिंद्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा एयरपोर्ट की नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा संभालेगी टेक महिंद्रा
विज्ञापन
फोटो
-एनआईए और टेक महिंद्रा के बीच साझेदारी, इंटीग्रेटेड नेटवर्क और सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर करेगी स्थापित
-कंपनी संभालेगी एप्लिकेशन, डेटाबेस, नेटवर्क, सर्वर, स्टोरेज सिस्टम और संबंधित डिजिटल प्लेटफॉर्म
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की नेटवर्किंग और साइबर सिक्योरिटी की जिम्मेदारी टेक महिंद्रा संभालेगी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रबंधन (एनआईए) ने इसके लिए कंपनी के साथ एक साझेदारी की है। इसके तहत टेक महिंद्रा (एनएसई: टेकम) इंटीग्रेटेड नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर और सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (एनओसी-एसओसी) की स्थापना और संचालन करेगी। इस साझेदारी से हवाई अड्डे के सुचारू रूप से कार्य करने और सुरक्षित संचालन किया जा सकेगा।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रबंधन और टेक महिंद्रा कंपनी की रणनीतिक साझेदारी के तहत कंपनी हवाई अड्डे के क्रिटिकल आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर का 24x7 नेटवर्क और साइबर सिक्याेरिटी और प्रबंधन करेगा। इसमें एप्लिकेशन, डेटाबेस, नेटवर्क, सर्वर, स्टोरेज सिस्टम और संबंधित डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इसके अलावा इंटीग्रेटेड नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर और सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर को स्थापित कर नेटवर्क और साइबर सुरक्षा करेगा। कंपनी की ओर से साइबर सिक्योरिटी पर आने वाले हमले का पता लगाकर बचाव किया जाएगा।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमन ने कहा कि एक नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के रूप में हमारे पास पहले दिन से ही अपने डिजिटल इकोसिस्टम की सुरक्षा और परिचालन उत्कृष्टता दे सकेंगे। टेक महिंद्रा के साथ यह साझेदारी एक मजबूत, भविष्य के लिए तैयार नेटवर्क और साइबर सुरक्षा ढांचा तैयार करेगी।
विज्ञापन
नए हवाई अड्डे पर जटिल डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र है। यहां नेटवर्क की मजबूती और साइबर सुरक्षा भौतिक बुनियादी ढांचे जितनी ही महत्वपूर्ण हैं। एनओसी और एसओसी के माध्यम से हवाई अड्डे के महत्वपूर्ण आईटी और डिजिटल प्लेटफार्मों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सक्रिय खतरे का पता लगाकर उसको रोका जाएगा। -साहिल धवन, टेक महिंद्रा के अध्यक्ष