{"_id":"6ac7bd6e7783e8eb910b1f10","slug":"fsgd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-108586-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क हादसे में बाउंसर की मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क हादसे में बाउंसर की मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
- सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में ओमिक्रान के पास अज्ञात वाहन से टकराई बाइक, हापुड़ का रहने वाला था युवक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार बाउंसर की मौत हो गई। हादसा ओमिक्रान के पास हुआ। युवक के अज्ञात वाहन की चपेट में आने की बात सामने आई है। वहीं, मृतक के परिजन ने उसकी मौत को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है।
मूलरूप से हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के रजाकपुर गांव निवासी जयपाल सिंह का पुत्र विवेक बाउंसर था। वह दादरी क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा में रहकर नोएडा में ड्यूटी करता था। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से निकला था। ओमिक्रान के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर लगने से विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया।आसपास मौजूद लोगों ने घायल विवेक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता जयपाल सिंह ने पुत्र की मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। वहीं सूरजपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।