फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fsdgg

Noida News: 1 लाख से अधिक छात्रों को साइबर जागरूकता से जोड़ा

Wed, 15 Oct 2025 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
fsdgg
नोएडा। बुधवार को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने साइबर अवेक इंडिया अभियान के तहत 400 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों को यूट्यूब लाइव प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ते हुए एक ऑनलाइन सत्र आयोजित किया। इस सत्र में लगभग 1 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने भाग लिया। सत्र का उद्घाटन करते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि डिजिटल क्रांति के इस युग में साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा अनिवार्य हो चुकी हैं। तकनीक का सुरक्षित उपयोग और जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र और अपर पुलिस उपायुक्त शैव्या गोयल ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल सतर्कता, ऑनलाइन फ्रॉड की पहचान, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और साइबर अपराध से बचाव के व्यावहारिक उपायों के बारे में जानकारी दी। पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि भविष्य में यह अभियान विभिन्न आरडब्ल्यूए, एओए, औद्योगिक संगठनों और सोसाइटी निवासियों तक विस्तारित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed