फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fsdg

Noida News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी को मिली जमानत

Fri, 02 Oct 2026 09:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
fsdg
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो बनाने, मारपीट और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपी ओमवीर को सत्र न्यायालय ने सशर्त जमानत दी है।

अभियोजन के मुताबिक मामला फेस-1 थाने में दर्ज है। वादिनी ने 14 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके अनुसार वर्ष 2025 में वह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करती थी और किराये के मकान में रहती थी। अप्रैल में कंपनी में काम करने वाले आरोपी से उसकी जान-पहचान हुई थी। आरोपी ने शादी का झूठा आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना लिए। बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। विरोध करने पर उसने मारपीट की। आरोप है कि अब वह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। बचाव पक्ष ने कहा कि दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे और वादिनी को पहले से पता था कि आरोपी शादीशुदा है। पत्रावली पर कोई मेडिकल रिपोर्ट या स्वतंत्र गवाह भी नहीं है। वादिनी आरोपी से समय-समय पर रुपये लेती रही और अधिक रकम देने से इनकार करने पर दुर्भावना से मुकदमा दर्ज कराया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी किए बिना कहा कि जमानत का पर्याप्त आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed