{"_id":"67f53cd4e52aad72e900fa19","slug":"fsd-grnoida-news-c-23-1-vns1013-58732-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से फ्रिज का कंप्रेसर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से फ्रिज का कंप्रेसर फटा
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी में मंगलवार को एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से फ्रिज का कंप्रेसर फट गया। गनीमत रही कि फ्लैट में कोई भी मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी के सी 6 टावर के फ्लैट नंबर-1509 में किराये पर एक व्यक्ति रहते हैं। मंगलवार दोपहर फ्लैट में रहने वाली महिला अपने बच्चे को स्कूल से लेने गई थी। इस दौरान अचानक फ्रिज के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे फ्रिज का कंप्रेसर फट गया। फ्लैट में धुंआ फैल गया। जब महिला बच्चे की लेकर वापस स्कूल से आई तो उन्होंने फ्लैट में धुंआ मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत फैसिलिटी टीम को सूचना दी। हालांकि फ्लैट के किसी और अन्य सामान में आग नहीं लगी। निवासी संजय शर्मा का कहना है कि परिसर में लगे फायर उपकरण काम नहीं करते हैं। फ्लैट में कंप्रेसर फटने के दौरान भी किसी भी स्प्रिंकलर से पानी नहीं निकला। मेंटेनेंस प्रबंधन से शिकायत की है, लेकिन अबतक संज्ञान नहीं लिया गया है।