फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   froud in development fund, inquiry

विकास योजना फंड में हेराफेरी, जांच पूरी

Thu, 01 Aug 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
froud in development fund, inquiry
विकास योजना फंड में हेराफेरी, जांच पूरी
विज्ञापन

नगीना। जिला परिषद द्वारा विकास योजना के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों को दिए गए फंड में दुरुपयोग का मामला सामने आने के बाद दो दिनों से चल रही जांच पूरी हो गई है। नगीना खंड की चार तथा फिरोजपुर झिरका की एक ग्राम पंचायत के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। एक लिखित शिकायत में नगीना, सांठावाडी, करहेड़ा, मोहम्मदबास व मांड़ीखेड़ा ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में गड़बड़ी का अंदेशा जताया गया था। जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने विभिन्न गांव में कराए गए विकास कार्यों की बारीकी से जांच की। दो दिन की जांच में कब्रिस्तान व शमशान घाट की चारदीवारी और टाइल्स के बने रास्ते का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा अन्य योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में आई धनराशि का मूल्यांकन किया गया। तहकीकात से पता लगा है कि निर्माण कार्य में उचित सामग्री नहीं लगाई गई। जिला परिषद की तरफ से आई टीम के सामने नगीना कस्बे के पास गवाह गवाही देने से मुकर गए। अमर उजाला से बातचीत में जिला परिषद नूंह के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि फंड में हेराफेरी हुई है। सरकार द्वारा तय मापदंडों के अनुरूप विकास कार्य नहीं हुए। रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी जा रही है जिससे कि इन सरपंचों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि जिन गवाहों ने शिकायत दी उनमें से कुछ ने शिकायत वापस ले ली लेकिन उनके मुकर जाने या शिकायत वापस लेने से मामला खत्म नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed