{"_id":"64b59949d03c3ed31c0bc424","slug":"from-the-point-of-view-of-security-it-is-necessary-to-investigate-and-monitor-seema-haiders-past-grnoida-news-c-23-1-noi1091-13021-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी है सीमा हैदर की पूर्व गतिविधियों की जांच और निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी है सीमा हैदर की पूर्व गतिविधियों की जांच और निगरानी
विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी है सीमा की पूर्व गतिविधियों की जांच और निगरानी
- पूर्व सैन्य अफसर बोले, हनीट्रैप में फंसाकर अक्सर सामने आए हैं जासूसी के मामले
जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा। पबजी पार्टनर सचिन के प्यार में नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से रबूपुरा आई सीमा हैदर पर जासूसी का शक जाहिर किया जा रहा है। एटीएस ने भी इसी आशंका से सीमा हैदर, सचिन और उसके पिता नेत्रपाल से पूछताछ की है। इस मामले को लेकर देश के पूर्व सैन्य अधिकारियों ने कहा कि हनीट्रैप में फंसाकर जासूसी के कई मामले सामने आ चुके हैं। सीमा हैदर की जांच पूरी होने तक जासूसी की आशंका को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि रबूपुरा देश की राजधानी के पास ही नहीं, बल्कि निर्माणाधीन नोएडा एयरपोर्ट, कई पैरामिलिट्री शिविर और एयरफोर्स स्टेशन के करीब है और ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से जांच पूरी होने तक उसकी निगरानी जरूरी है। पूर्व सैन्य अधिकारियों ने कहा कि जेवर में देश का सबसे बड़ा और आधुनिक एयरपोर्ट निर्माणाधीन है। अगले साल यहां से पहली उड़ान शुरू होनी है। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते में देश के कई ऐतिहासिक स्थल हैं। ऐसे में जासूस देश की महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकता है। इनकी लोकेशन, फोटो आदि भी भेज सकता है। ऐसे में जब तक सीमा हैदर को देश की सुरक्षा एजेंसियां क्लीन चिट नहीं देतीं। उसकी निगरानी भी जरूरी है।
वेस्ट यूपी संवदेनशील, सौहार्द बिगाड़ना भी हो सकती है साजिश
सीमा हैदर की बोलचाल और गतिविधियां संशय पैदा करती हैं। वेस्ट यूपी पहले से संवेदनशील है। यहां अन्य आईएसआई एजेंट के सक्रिय होने की भी आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। जो एक दूसरे की मदद कर यहां से महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकते हैं। यहां द्वेष फैलाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की भी साजिश हो सकती है। सुरक्षा की दृष्टि से सीमा की गहन जांच और जांच पूरी होने तक निगरानी जरूरी है।- शशि वैद्य, कर्नल (सेवानिवृत्त)
नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाना जरूरी
सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की तह जाएंगी। देश की राजधानी व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के करीब रहने के कारण सीमा हैदर की जांच पूरी होने तक निगरानी जरूरी है। जिस तरीके से वह नेपाल से देश की सीमा में प्रवेश कर आई है, उस तरह से कोई और नहीं आए इस पर रोक लगाना जरूरी है। इसके लिए सुरक्षा बढ़ानी होगी। - सुशील वोहरा, कर्नल (सेवानिवृत्त)