Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   From 1956 to 2025, the city that reinvents itself in every era

Noida News: 1956 से 2025 तक शहर जो हर युग में खुद को नया बनाता गया

Sat, 01 Nov 2025 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
From 1956 to 2025, the city that reinvents itself in every era
-दिल्ली के स्थापना दिवस पर राजधानी ने अपने 69 साल के विकास सफर को याद किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नई दिल्ली। दिल्ली के स्थापना दिवस पर राजधानी ने अपने 69 साल के विकास सफर को याद किया। वह सफर जो 1956 में शुरू हुआ, जब दिल्ली को औपचारिक रूप से केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था। तब किसी ने नहीं सोचा था कि आने वाले वर्षों में यह शहर भारत की आत्मा और पहचान बन जाएगा।


1956 की दिल्ली
इतिहास विभाग की प्रोफेसर मनीषा चौधरी के अनुसार, 1956 के बाद दिल्ली ने हर दशक में अपना रूप बदला। कभी औद्योगिक शहर बनी, फिर शिक्षा का केंद्र और अब तकनीकी राजधानी बन गई है। उन्होंने बताया कि उस समय दिल्ली एक सीमित क्षेत्र तक फैली थी। लाल किला, दरियागंज, करोल बाग, कश्मीरी गेट और सिविल लाइंस तक ही इसकी सीमा थी। जनसंख्या करीब 18 लाख थी। सड़कें शांत और हवा ताजा हुआ करती थी। नई दिल्ली में अंग्रेजी वास्तुकला का प्रभाव साफ दिखता था, जबकि पुरानी दिल्ली में मुगलकालीन सौंधापन बसा था।
विज्ञापन





1970-80 का दशक, बसावट और विस्तार का दौर
विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौर में दिल्ली रोजगार और शिक्षा के अवसरों के लिए तेजी से आकर्षण का केंद्र बनी। इसी समय लाजपत नगर, राजौरी गार्डन, अशोक विहार, विकासपुरी और कैलाश नगर जैसे इलाके बसने लगे। औद्योगिक क्षेत्रों में नरेला, ओखला और मायापुरी ने रोजगार के नए रास्ते खोले। दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जेएनयू जैसे शिक्षण संस्थानों ने राजधानी को बौद्धिक पहचान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------







1990-2000 , मेट्रो और आधुनिकीकरण की शुरुआत
दो दशक से ज्यादा दिल्ली में रहने वाले निवासी बताते हैं कि 90 के दशक के बाद दिल्ली की रफ्तार ने नया मोड़ लिया। 1998 में मेट्रो परियोजना की शुरुआत हुई और 2002 में जब पहली मेट्रो ट्रेन चली तो शहर की दिशा ही बदल गई। फ्लाईओवर, मॉल कल्चर और आईटी सेक्टर के बढ़ते प्रभाव ने दिल्ली को आधुनिक शहरों की सूची में ला खड़ा किया।






-----------
2010 के बाद स्मार्ट सिटी बनी दिल्ली
कॉमनवेल्थ गेम्स (2010) के बाद राजधानी ने बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार देखा। मेट्रो नेटवर्क 400 किलोमीटर से ज्यादा फैल चुका है। द्वारका, रोहिणी, यमुना विहार और छावला जैसे नए इलाकों का तेजी से विकास हुआ। अब दिल्ली डिजिटल पेमेंट, सीसीटीवी और ई-वाहनों की राजधानी बन चुकी है।
------------
बदलाव के बाद भी सांस्कृतिक धरोहर बरकरार
इतने बदलावों के बावजूद दिल्ली ने अपनी संस्कृति को संजोए रखा है। पुरानी दिल्ली की इत्र की खुशबू, दरगाहों की कव्वालियां और बंगला साहिब की अरदास आज भी इस शहर की धड़कन हैं। 1956 से 2025 तक दिल्ली ने केवल रूप नहीं बदला, बल्कि अपनी पहचान को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया यही इस शहर की सबसे बड़ी खूबसूरती है।
वर्जन--
करोल बाग निवासी 78 वर्षीय ओमप्रकाश अरोड़ा बताते हैं कि जब हम 60 के दशक में दिल्ली आए थे, तब कनॉट प्लेस तक जाना किसी यात्रा से कम नहीं लगता था। अब मेट्रो से कुछ ही मिनट में पूरी दिल्ली घूम सकते हैं।


वहीं, वसंत कुंज निवासी नेहा चौधरी कहती हैं, हमारे लिए दिल्ली सिर्फ राजधानी नहीं, एक सपना है। यहां हर किसी के लिए पढ़ाई, काम और अपनेपन की जगह है।

सदर बाजार के कारोबारी दिनेश दीक्षित ने कहा कि पहले कारोबार चांदनी चौक और करोल बाग तक सीमित था। अब द्वारका, नोएडा, साकेत तक मार्केट कल्चर फैल गया है। दिल्ली अब 24 घंटे जागती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed