{"_id":"6274348e25b588059132e90c","slug":"friends-were-shot-in-a-dispute-over-pouring-more-alcohol-in-the-glass-grnoida-news-noi6468646122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिलास में ज्यादा शराब डालने के विवाद में मारी थी दोस्तों को गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिलास में ज्यादा शराब डालने के विवाद में मारी थी दोस्तों को गोली
विज्ञापन
दादरी। बादलपुर कोतवाली पुलिस ने एक फार्म हाउस में दो युवकों को गोली मारने के आरोप में दो आरोपियों गौरव व विकास को गांव धूममानिकपुर के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी व पीड़ित दोस्त थे। तिलक समारोह में साथ बैठकर शराब पी रहे थे, लेकिन गिलास में शराब की मात्रा ज्यादा करने पर विवाद हो गया था। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
बादलपुर कोतवाली के पास कृष्णा फार्म हाउस में 28 अप्रैल की शाम गांव अच्छेजा निवासी चमन शर्मा के बेटे का तिलक समारोह था। गांव अच्छेजा निवासी रवींद्र व जितेंद्र और गांव बादलपुर निवासी विकास व गौरव भी समारोह में पहुंचे थे। चारों शराब पी रहे थे। पुलिस ने बताया कि शराब पीने के दौरान चारों के बीच कहासुनी हो गई, जो गाली-गलौज तक पहुंच गई। आरोप है कि विवाद में जितेंद्र और रवींद्र को गोली मार दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालात खतरे से बाहर है।
मामले में परिजनों ने बादलपुर गांव निवासी गौरव व विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गौरव व विकास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिलास में ज्यादा शराब डालने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पीड़ितों ने उसका विरोध किया था। बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।