फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Friend turned out to be a traitor, extorted four lakhs by blackmail

Noida News: दोस्त ही निकला दगाबाज, ब्लैकमेल कर वसूले चार लाख

Sat, 01 Apr 2023 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Friend turned out to be a traitor, extorted four lakhs by blackmail
बुराड़ी निवासी दोस्त गिरफ्तार, सेक्सटॉर्शन को निपटाने के लिए पीड़ित ने किया था भरोसा
विज्ञापन

पीड़ित की होने वाली थी शादी, आरोपी ने फायदा उठाकर खुद के खाते में डाली रकम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बुराड़ी निवासी युवक की शादी होने वाली थी, लेकिन वह व्हाट्सएप पर सेक्सटॉर्शन गिरोह के चंगुल में फंस गया। पीड़ित ने दोस्त से जिक्र किया तो उसने आरोपियों को नजरअंदाज करने के लिए कहा। मामला शांत हुआ तो पीड़ित के दोस्त के दिमाग में खुराफात आई। उसने साजिश रची और खुद ही पीड़ित को कॉल कर धमकाने लगा। आरोपी ने धीरे-धीरे बबलू (28) से चार लाख रुपये ऐंठ लिए। इन रुपयों को वह खाते में भेजकर फर्जी पेटीएम-स्क्रीन शॉट दिखाता रहा। बबलू के पास जब आरोपियों को देने के पैसे खत्म हो गए तो उसने पुलिस को सूचना दी।
उत्तरी जिले की साइबर थाना पुलिस ने दोस्त की इस साजिश से पर्दा उठाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवम कुमार (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल और जिन खातों में वसूले गए रुपये भेजे गए हैं, उन्हें सीज कर दिया है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पिछले दिनों गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर बुराड़ी निवासी बबलू ने शिकायत दी कि व्हाट्सएप पर अंकिता शर्मा का मैसेज आया था। बातचीत के दोस्ती हो गई। प्यार का इजहार करने के बाद अंकिता ने बबलू की अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कुछ ही दिनों बाद बबलू की शादी होने वाली थी। घटना से बबलू बुरी तरह डर गया। उसने शिवम से सारी बात बताकर अंकिता का मामला संभालने व रुपये देने की बात कही। शिवम ने बबलू को भरोसा दिलाया कि वह मामले को देख लेगा। इसके बाद शिवम ने धीरे-धीरे अंकिता को नाम पर चार लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन

इसके बाद थाना प्रभारी पवन तोमर और व अन्यों की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस, सीडीआर और बैंक खातों की जांच की। इसके अलावा शिवम से बातचीत की। जांच में पुलिस को पता चला कि शुरुआत में बबलू को कॉल भरतपुर से आई था, लेकिन कुछ दिनों के बाद कॉलर की लोकेशन बुराड़ी की ही आई। इसके आधार पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो शिवम ने वसूली बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिम खरीद कर करने लगा कॉल

शिवम ने सिमकार्ड खरीदा और बबलू को ब्लैकमेलर बनकर कॉल करने लगा। बबलू मामला सेटल करने के लिए ऑनलाइन रुपये भेजता और शिवम ब्लैकमेलर को रुपये भेजने की बात कहकर खुद ही रुपये खाते में ट्रांसफर कर लेता। बदले में बबलू को फर्जी पेटीएम के स्क्रीन शॉट दिखा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed