फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Friend's brother beat up the girl and threw her from the moving car

दोस्त के भाई ने युवती को मारपीट कर चलती कार से फेंका

Thu, 27 Jan 2022 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Friend's brother beat up the girl and threw her from the moving car
नोएडा। एक युवती के साथ उसके दोस्त के भाई व अन्य युवक ने पहले चलती कार में मारपीट की और फिर बरौला के पास फेंककर फरार हो गए। घटना में युवती घायल हो गई। उधर से गुजर रही एक महिला ने उसकी मदद की। इसके बाद महिला ने युवती को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज कराने के बाद पीड़िता कोतवाली सेक्टर-49 पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस मामले की जांच जुट गई है। सेक्टर-50 निवासी श्रेया शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम वह कार से बरौला हनुमान मंदिर के पास से गुजर रही थी, तभी उनकी नजर आगे चल रही कार पर पड़ी।
विज्ञापन

उन्होंने देखा कि दो युवकों ने 20 वर्षीया युवती को चलती कार से फेंक दिया और फरार हो गए। उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर युवती को सहारा दिया और उसे अस्पताल लेकर पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह युवती को कोतवाली ले गईं। युवती ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-51 में रहती है और एक स्कूल में म्यूजिक सिखाती है। उसके पिता चाय बेचते हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके दोस्त के भाई ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मारपीट की और कार से फेंककर फरार हो गए। उसके दोस्त की भी पिटाई की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार में किसी बात को लेकर युवती और युवकों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट की शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छह साल के बच्चे को परिजन से मिलवाया
पीआरवी सवार पुलिसकर्मियों ने घर से लापता छह साल के बच्चे को परिजनों से मिलवा दिया। बृहस्पतिवार को पीआरवी 1179 पर कमांडर अरविंद राय, उप कमांडर बिजेंद्र राय व पायलट नत्थू सिंह तैनात थे। उन्होंने बताया कि फेज टू क्षेत्र में छह वर्षीय बच्चे के घूमने के बारे में सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे और उसे थाने ले गए। वहां पता चला कि बच्चे की गुमशुदगी दर्ज है। इसके बाद परिजनों से बुलाया गया और बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में मारपीट का वीडियो वायरल
कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक कर्मी को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला बुधवार देर रात का बताया जा रहा है। आरोप है कि एक कर्मचारी ने शराब के नशे में एक वार्ड बॉय से मारपीट की। वीडियो में एक कर्मचारी दूसरे कर्मी को लात-घूसों से पीटता दिख रहा है। पास में खड़े अन्य व्यक्ति पीड़ित को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित बचाओ की गुहार लगाते सुनाई दे रहा है। कुछ देर बाद अन्य व्यक्ति दोनों को अलग-अलग कर मामला शांत करा देते हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मारपीट कर रहे कर्मचारियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed