{"_id":"68962c541cee8cd7ec06a811","slug":"friend-beaten-to-death-during-a-quarrel-seven-arrested-noida-news-c-340-1-del1011-100534-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: झगड़े के दौरान दोस्त की पीटकर हत्या, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: झगड़े के दौरान दोस्त की पीटकर हत्या, सात गिरफ्तार
विज्ञापन
-नशे की हालत में चार अगस्त को हुई थी मारपीट
-इलाज के दौरान अस्पताल में युवक की हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले की नंद नगरी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नंद नगरी निवासी विशाल उर्फ काकू, हिमांशु, किशन उर्फ राहुल उर्फ चार्ली, चेतन उर्फ लक्की, गौरव उर्फ पिल्लू, सुमित उर्फ सिंचू और दिलशाद गार्डन निवासी अंकित के रूप में हुई है। पुलिस ने अंकित के कब्जे से एक स्कूटी बरामद की है। इन आरोपियों में से हिमांशु, किशन और चेतन पर पहले से हत्या का एक मामला दर्ज है।
जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि चार अगस्त देर रात नंद नगरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि आशीष पर चार से पांच व्यक्तियों ने हमला कर दिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि चार अगस्त को आशीष अपने दोस्तों के साथ वाल्मीकि मार्ग पर पार्टी करने के लिए गया था। पार्टी के दौरान आशीष और उसके दोस्तों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद सभी दोस्तों ने मिलकर आशीष के साथ मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्त उसे वहीं पर छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस घटनास्थल तक पहुंची तब तक आशीष के परिजन उसे जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे। उपचार के दौरान आठ अगस्त को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।