फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Friday was the coldest day of the season

Noida News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार

Fri, 24 Oct 2025 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Friday was the coldest day of the season
27 और 28 अक्तूबर को हो सकती है हल्की बारिश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। वहीं, आया नगर, लोधी रोड, पालम और रिज में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया।





इधर, दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम के समय हल्की ठिठुरन बढ़ गई है जबकि दिन में सूरज की किरणें गर्मी का अहसास करा रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 27 से 29 अक्तूबर की सुबह तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे सटे उत्तरी मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव में 27 अक्तूबर की शाम से 28 अक्तूबर की सुबह तक दिल्ली में एक या दो बार हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन



आईएमडी के अनुसार, 26 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16-18 डिग्री के बीच रह सकता है। सुबह के समय धुंध या कोहरा छा सकता है। 27 अक्तूबर को तापमान 28-30 डिग्री अधिकतम और 18-20 डिग्री न्यूनतम के आसपास रहेगा। एक या दो बार हल्की बारिश हो सकती है। शाम या रात को बूंदाबांदी की संभावना है। 28 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री तक रह सकता है। सुबह हल्की बारिश हो सकती है। 29 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम 17-19 डिग्री रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article