{"_id":"697caa87dcc2aff31d0c711f","slug":"free-ultrasounds-for-pregnant-women-have-resumed-at-private-centers-grnoida-news-c-1-noi1095-3895360-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निजी सेंटरों पर गर्भवतियों के लिए मुफ्त अल्ट्रासाउंड फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निजी सेंटरों पर गर्भवतियों के लिए मुफ्त अल्ट्रासाउंड फिर शुरू
विज्ञापन
70 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर मिलेगी सुविधा, चार महीने पहले बजट के अभाव में बंद हो गई थी योजना
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चार महीने बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर गर्भवतियों के लिए मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू कर दी है। बजट के अभाव में चार महीने पहले यह सुविधा बंद कर दी गई थी। इस वजह से महिलाओं को निजी स्तर पर 800 से 1000 रुपये तक खर्च करके अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा था।
जिला मैटरनल हेल्थ कंसल्टेंट राजेंद्र ने बताया कि गर्भवतियों को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 70 निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों का चयन किया गया है। यहां पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत सुविधा दी जाती है। यहां होने वाले प्रत्येक अल्ट्रासाउंड के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 425 रुपये का भुगतान किया जाता है।
सरकारी अस्पताल में सुविधा सीमित
सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की सीमित सुविधा होने के कारण सभी महिलाओं की समय पर जांच संभव नहीं हो पाती थी। इसी को देखते हुए निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मुफ्त जांच की योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर की ओर से अल्ट्रासाउंड लिखे जाने पर गर्भवती को बाउचर जारी किया जाता है जिसके आधार पर वह चयनित निजी सेंटर पर मुफ्त जांच करा सकती है।
विज्ञापन
क्या है प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
इसके तहत गर्भवती महिलाओं की जांच कर जोखिम वाली गर्भवती की पहचान की जाती है। यह अभियान हर महीने की 1, 9, 16 और 24 तारीख को सीएचसी और पीएचसी पर संचालित किया जाता है। इन दिनों डॉक्टर गर्भवती महिलाओं की जांच कर आवश्यकता पड़ने पर अल्ट्रासाउंड लिखते हैं।