फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Free treatment facility for cancer patients at JIMS.

Noida News: जिम्स में कैंसर मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा

Fri, 21 Aug 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Free treatment facility for cancer patients at JIMS.
- स्क्रीनिंग से कीमोथेरेपी तक सेवाएं उपलब्ध, मरीजों और परिजनों की काउंसलिंग भी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में संचालित डे केयर कीमोथेरेपी सेंटर से कैंसर मरीजों को विभिन्न उपचार सुविधाएं निशुल्क मिल रही हैं। सेंटर में बीमारी की पहचान से लेकर उपचार और देखभाल तक की सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। जिम्स के सेंटर में मरीजों की कैंसर स्क्रीनिंग, आवश्यक जांच, सर्जरी और कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध है। सरकारी योजना के तहत स्क्रीनिंग और कीमोथेरेपी प्रोटोकॉल में शामिल निर्धारित दवाएं जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दी जा रही हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को इलाज में राहत मिल रही है।

जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कैंसर मरीजों के दर्द और अन्य परेशानियों के प्रबंधन के लिए पैलिएटिव केयर की सुविधा भी दी जा रही है। विशेषज्ञ टीम मरीजों के दर्द और अन्य लक्षणों का उचित प्रबंधन करती है। इसके अलावा मरीजों और उनके परिजनों की काउंसलिंग भी की जाती है। चिकित्सक बीमारी, उपचार के विकल्प, कीमोथेरेपी के दौरान सावधानियों और मरीज की देखभाल से जुड़ी जरूरी जानकारी देते हैं। सेंटर का उद्देश्य कैंसर की समय पर पहचान और उपचार के साथ मरीजों की जीवन गुणवत्ता में सुधार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed