{"_id":"6aeb6f742d3f988e9c091683","slug":"free-medical-treatment-at-your-doorstep-mobile-clinics-launched-to-bring-quality-healthcare-to-everyone-in-no-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: चौखट पर मिलेगा मुफ्त इलाज, शुरू हुई फ्री मोबाइल क्लीनिक, जन-जन तक उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: चौखट पर मिलेगा मुफ्त इलाज, शुरू हुई फ्री मोबाइल क्लीनिक, जन-जन तक उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं
Wed, 04 Nov 2026 11:17 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:17 PM IST
सार
गौतमबुद्ध नगर के वंचित और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रमुख उद्यमी, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी मुकेश शर्मा ने नोएडा में ‘फ्री मोबाइल क्लीनिक’ सेवा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
फ्री मोबाइल क्लीनिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर के वंचित और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रमुख उद्यमी, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी मुकेश शर्मा ने नोएडा में ‘फ्री मोबाइल क्लीनिक’ सेवा का शुभारंभ किया। गौरी शिक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रही इस सचल स्वास्थ्य वैन को 3 नवंबर को रवाना किया गया।
विज्ञापन
दूर-दराज के गांवों और कम आय वाले परिवारों के लोग अक्सर दूरी, आर्थिक तंगी या दिहाड़ी छूटने के डर से समय पर डॉक्टर तक नहीं पहुंच पाते। इसी समस्या के समाधान के रूप में यह मोबाइल क्लीनिक सीधे ग्रामीणों की चौखट तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
पहले ही दिन इस वैन ने सुल्तानपुर और शाहपुर गांवों का दौरा किया, जहां 50 से अधिक नागरिकों और बुजुर्गों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई और योग्य चिकित्सकों से परामर्श व दवा पर्ची प्राप्त की। क्लीनिक में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श और दवा पर्ची की सुविधा पूरी तरह निशुल्क दी जा रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुकेश शर्मा ने कहा, स्वास्थ्य हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है। हमारा संकल्प है कि नोएडा के हर गांव, सेक्टर और अंतिम मोहल्ले तक डॉक्टर खुद पहुंचे। हम कहने में नहीं, कर दिखाने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने बताया कि यह वैन तय रोस्टर के तहत नोएडा के विभिन्न गांवों, झुग्गी बस्तियों और सेक्टरों में नियमित रूप से पहुंचेगी। जरूरतमंद क्षेत्र के लोग हेल्पलाइन पर संपर्क कर अपने इलाके में भी क्लीनिक के दौरे का अनुरोध कर सकेंगे।