फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Free many wildlife including rare species of turtles

दुलर्भ प्रजाति के कछुए सहित कई वन्य जीव मुक्त कराए

Fri, 04 Sep 2020 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Free many wildlife including rare species of turtles
बरामद वन्य जीव।
दुलर्भ प्रजाति के कछुए सहित कई वन्य जीव मुक्त कराए
विज्ञापन

नोएडा। वन विभाग ने पुलिस और पीएफए के सदस्यों संग दो स्थानों पर छापेमारी कर कई वन्य जीव मुक्त कराए। इनमें दुलर्भ प्रजाति का एक कछुआ भी शामिल है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फेज-2 थाना पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
डीएफओ पीके श्रीवास्तव ने बताया कि पीएफए की सदस्य कावेरी राणा और सेक्टर-93 स्थित एक एनजीओ से सूचना मिली थी कि दो स्थानों पर नियमों का उल्लंघन कर वन्य जीवों को रखा गया है। रेंज ऑफिसर किताब सिंह और सेक्शन ऑफिसर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने सेक्टर-134 स्थित जेपी क्लासिक सोसाइटी में जांच की तो वहां बंदरों को भगाने के लिए सोसाइटी मैनेजमेंट ने एक लंगूर रख रखा था। लंगूर को बरामद कर, सिक्योरिटी गार्ड से मिली जानकारी के आधार पर सुभाष कुमार और आरएस बद्रीसिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहींसेक्टर-93 स्थित बीडीएस मार्केट में गेझा गांव निवासी प्रशांत कुमार की एंजल एक्वेरियम नाम से दुकान है। प्रशांत प्रतिबंधित वन्य जीव बेचता था। शुक्रवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से दुलर्भ प्रजाति का कछुआ, 4 तोते और 10 मुनिया प्रजाति की चिड़िया बरामद की हैं। पुलिस अधिकारी आरोपी से बेचे गए अन्य वन्य जीवों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं, ताकि उन्हें भी मुक्त कराया जा सके।
विज्ञापन

कछुआ शेड्यूल वाइल्ड लाइफ वन में आता है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कछुआ रखने व टाइगर मारने पर जुर्माना नहीं लिया जा सकता है और न ही जमानत दी जा सकती है। इसमें सात साल तक की सजा हो सकती है। फेज-2 कोतवाली पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed