Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Free entry for the general public from 3 pm to 8 pm

Noida News: दोपहर 3 से रात 8 बजे तक आम जनता को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

Wed, 24 Sep 2025 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
Free entry for the general public from 3 pm to 8 pm
फोटो----
विज्ञापन

- बॉटेनिकल गार्डन, किसान चौक, सेक्टर-62, दादरी, दनकौर और जेवर से मिलेगी निशुल्क शटल बस सेवा
- कुल 100 शटल बसों का होगा संचालन, बड़े गोल चक्कर में पार्किंग से एक्सपो मार्ट तक भी शटल बस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बृहस्पतिवार से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का तीसरा संस्करण शुरू हो जाएगा। आम जनता को दोपहर बाद 3 बजे से ट्रेड शो में निशुल्क प्रवेश मिल सकेगा। हालांकि सभी को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पांच दिनों तक रोजाना 5 घंटे तक लोग प्रदेश के हस्तशिल्प और अन्य उत्पादों से रूबरू हो सकेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम देख सकेंगे। आम दर्शकों की सुविधा के लिए सरकार ने निशुल्क शटल बस सेवा का इंतजाम किया है। नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन व सेक्टर-62, ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक के अलावा दनकौर, दादरी और जेवर से भी दिन भी शटल बस सेवा मिलेगी।

बृहस्पतिवार सुबह पीएम के उद्घाटन के बाद सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच बी-टू-बी सत्र चलेगा जिसमें केवल बिजनेस से जुड़ी गतिविधियां होंगी। आम जनता को ट्रेड शो में दोपहर तीन बजे से प्रवेश दिया जाएगा। गेट नंबर 3, 4 व 5 से आम दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। आम लोग रात 8 बजे तक ट्रेड शो में रह सकते है। हालांकि करीब 30 मिनट उनकी एंट्री रोक दी जाएगी। आयोजकों ने बताया कि आम लोगों को निशुल्क बस सेवा में 100 बसें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन


यहां से मिलेगी शटल बस सेवा
- बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन-पहली बस सुबह 9 बजे चलेगी। एक्सपो मार्ट के लिए हर 20 मिनट में शटल बस मिलेगी। आखिरी बस शाम 6 बजे चलेगी। वहीं ग्रेनो में एक्सपो मार्ट के गेट नंबर 3 व 4 के पास से दोपहर 3 बजे बाॅटेनिकल के लिए बस चलेगी। जो हर 45 मिनट में मिलेगी और आखिरी बस रात 9:05 बजे जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक्सपो सेंटर, सेक्टर-62- पहली बस सुबह 9:30 बजे ग्रेनो के एक्सपो मार्ट के लिए चलेगी। दोपहर 3:30 बजे तक हर 40 मिनट और उसके बाद हर 30 मिनट में बस चलेगी। आखिरी बस शाम 6 बजे चलेगी। वहीं एक्सपो मार्ट से सेक्टर-62 के लिए पहली बस दोपहर 3 बजे गेट नंबर 3 व 4 बजे चलेगी। पहले 45 मिनट, फिर 30 मिनट और 15 मिनट के अंतराल पर बस मिलेगी। आखिरी बस रात 9:10 बजे निकलेगी।
- ग्रेनो वेस्ट का किसान चौक (गौड़ सिटी मॉल)-- यहां से पहली बस सुबह 9:30 बजे चलेगी। दोपहर 2 बजे तक 40 मिनट और उसके बाद हर 30 मिनट के बाद बस चलेगी। एक्सपो मार्ट के लिए आखिरी बस शाम 6:10 बजे चलेगी। वहीं एक्सपो मार्ट के गेट नंबर 3 व 4 के पास से ग्रेनो वेस्ट के लिए पहली बस दोपहर 3 बजे और आखिरी बस रात 9:10 बजे जाएगी।
- दादरी में तहसील के पास--पहली बस दोपहर एक बजे, दूसरी बस 2 बजे और तीसरी बस 3:30 बजे ग्रेटर नोएडा में एक्सपो मार्ट के लिए चलेगी। वहीं एक्सपो मार्ट से दादरी के लिए पहली बस रात 7 बजे, दूसरी बस रात 8 बजे और तीसरी बस रात 8:30 बजे जाएगी।
- जेवर तहसील से वाया रबूपुरा---दोपहर 12, 1 और 2 बजे बस ग्रेटर नोएडा में एक्सपो मार्ट के लिए चलेगी। जबकि शाम को 6:30, 7:30 और 8 बजे बस जेवर के लिए निकलेगी।

- दनकौर सिकंदराबाद बस स्टैंड से वाया कासना-----पहली बस दोपहर 1 बजे, दूसरी दोपहर 2 बजे और तीसरी दोपहर 3:30 बजे एक्सपो मार्ट के लिए चलेगी। वहीं एक्सपो मार्ट से शाम 6:40 बजे पहली, 7:40 बजे दूसरी और 8:10 बजे तीसरी बस दनकौर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed