फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraudsters are committing cyber fraud by taking OTP in the name of courier

Noida News: कूरियर के नाम पर ओटीपी लेकर जालसाज कर रहे साइबर ठगी

Tue, 26 Sep 2023 02:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters are committing cyber fraud by taking OTP in the name of courier
कोरियर के नाम पर ओटीपी लेकर जालसाज कर रहे साइबर ठगी
विज्ञापन


- ओटीपी स्कैम की लगातार आ रहीं शिकायत
- नाइजीरियन गैंग के शामिल होने की आशंका, साइबर क्राइम पुलिस कर रही जांच


सुशांत समदर्शी
नोएडा। साइबर जालसाजों ने कूरियर सेवा को ठगी का नया हथियार बनाया है। कूरियर की डिलीवरी के लिए लड़के भेजकर ओटीपी पूछा जाता है। इसके बाद ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। देश विरोधी व मादक पदार्थ वाले कूरियर के नाम पर सबसे अधिक ठगी हो रही है। अब ये जालसाज यूपी साइबर क्राइम पुलिस के रडार पर हैं। इस तरह की जालसाजी में नाइजीरियन गैंग के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

नोएडा ग्रेनो में कूरियर के नाम पर लगातार साइबर ठगी की घटनाएं हो रही हैं। इसमें दो तरह से जालसाजी हो रही है। इनमें से एक है डिलीवरी बॉय ओटीपी स्कैम। बगैर ऑर्डर किए अगर आप के घर कोई डिलिवरी बॉय कूरियर लेकर पहुंचता है तो सावधान हो जाइए। वरना आप भी इस तरह के साइबर फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। ये लोग आपको अपनी बातों में फंसाकर ओटीपी पूछते हैं। अगर सबकुछ उनके मुताबिक हो गया, तो आपका अकाउंट खाली कर देंगे। दरअसल इस तरह की जालसाजी में शामिल जालसाजों के पास आपके पूरी जानकारी होती है। अगर आपने ओटीपी बता दिया तो आपका फोन पूरी तरह हैक हो जाएगा। आपके फोन को एक्सेस कर साइबर ठग अपना काम करते हैं।
विज्ञापन

दूसरा तरीका प्रवर्तन एजेंसियों का भय दिखाकर वसूली करने का है। इसके तहत साइबर जालसाज टारगेट कर आपको फोन करेंगे और खुद को क्राइम ब्रांच, ईडी समेत अन्य एजेंजी का कर्मचारी बताकर ठगी करेंगे। इसमें बताया जाता है कि आपके नाम का कूरियर कनाडा, यूएसए या अन्य देश से आया है। इसमें मादक पदार्थ या देश विरोधी जानकारी शामिल है। आपको डराकर बचाने के नाम पर ठगी कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी साइबर क्राइम के एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह का कहना है कि कूरियर के नाम पर कोई अगर फोन करे और पैसों की मांग करे तो पुलिस को सूचना जरूर दें। किसी को भी रकम ट्रांसफर न करें। इस तरह की साइबर गतिविधियों में नाइजीरियन गैंग की संलिप्तता सामने आई है और इनके खिलाफ जांच की जा रही है।

--------

ऐसे बचें इस तरह के फ्रॉड से

- अगर आपने कोई ऑर्डर बुक नहीं किया तो डिलीवरी बॉय का सीधे मना कर दें।

- किसी भी अनजान के साथ अपना ओटीपी शेयर ना करें।

- अगर कोई आपसे ओटीपी मांग रहा है, उसका सत्यापन जरूर करें।

- डिलीवरी के पैसे देने से पहले उसे खोलकर चेक कर लें।
- क्राइम ब्रांच, ईडी के नाम पर अगर कोई धमकी दे तो पुलिस से शिकायत करें।
- किसी के डराने धमकाने पर पैसे ट्रांसफर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed