फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud

टॉप माइ ट्रिप के नाम पर ठगी

Tue, 21 May 2019 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
fraud
टॉप माई ट्रिप के नाम से सैकड़ों लोगों से करोड़ाें की ठगी
विज्ञापन

नोएडा। ट्रैवल पोर्टल टॉप माई ट्रिप के नाम सैकड़ों लोगों से निवेश कराकर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। लॉजिक्स मॉल में चल रहे टॉपइफ कंपनी के दफ्तर में निवेशकों से पैसे लिए गए थे। पिछले दो हफ्ते से यह दफ्तर बंद है। सोमवार को कोतवाली सेक्टर-24 पहुंचे कुछ निवेशकों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। बुधवार को निवेशक एसएसपी से मिलकर शिकायत करेंगे।
पुलिस के मुताबिक ट्रैवल पोर्टल टॉप माई ट्रिप के माध्यम से लोग ऑनलाइन रेलवे, हवाई टिकट, होटल आदि बुक कराते हैं। इस पोर्टल से टॉपइफ कंपनी जुड़ी हुई है। जिसका ऑफिस सेक्टर-32 स्थित लॉजिक्स मॉल की दसवीं मंजिल पर है। टॉपइफ कंपनी ने लोगों के निवेश करने के लिए प्लान ऑफर किया था। इसके तहत सात हजार से लेकर सवा लाख का प्लान ऑफर किए गए थे। प्लान के तहत हर हफ्ते या महीने हवाई टिकट, होटल के कूपन दिए जाने की बात कही गई थी। साथ ही कुछ माह बाद निवेश की गई राशि से लगभग दोगुनी रकम वापस करने का दावा किया गया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस प्लान के तहत सैकड़ों लोगों ने निवेश कर दिया। कुछ सप्ताह के बाद ही दफ्तर बंद हो गया। इसके बाद से न तो कूपन मिल रहे न ही पैसे। सोमवार को पीड़ित अनिल, आशीष व अन्य लोगों ने इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस से की है। आशीष ने 25 हजार और अनिल ने 2 लाख रुपये का निवेश किया था। दोनों ने किसी दोस्त के माध्यम से यहां पैसे निवेश किए थे। दोनों ने बताया कि सैकड़ों लोगों के पैसे लेकर कंपनी भागी है। कमल सिंह नाम शख्स इस ऑफिस को चलाता है। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि कुछ लोगों ने टॉपइफ कंपनी की शिकायत की है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दिया था ऑफर
1. 7000 निवेश करने पर 16,500 रुपये वापसी
2. 21 हजार निवेश करने पर 49,500 रुपये वापसी
3. 49 हजार निवेश करने पर 1,18,500 रुपये वापसी
4. 1,05,000 निवेश करने पर 2,38,500 रुपये वापसी
नोट- प्लान के अनुसार निवेशकों को हर सप्ताह/माह हवाई टिकट, होटल कूपन दिए जाने की बात भी कही गई थी। सभी निवेश पर कंपनी की ओर से 18 फीसदी जीएसटी भी वसूली जाती थी।

टॉपइफ के कई निवेशक बाइक बोट में ठगे गए
टॉपइफ के कई निवेशक पहले भी बाइक बोट से लेकर कई तरह की पोंजी स्कीम में ठगी के शिकार हो चुके हैं। निवेशकों का कहना है कि बाइक बोट के साथ-साथ कई दूसरी स्कीमों में पैसे कमाने के लिए उन्होंने निवेश किए थे। कई लोगों ने लोन लेकर पैसे लगाए लेकिन अब नुकसान होने के बाद परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed