{"_id":"68921c893182446eea0c2db0","slug":"fraud-with-shopkeeper-grnoida-news-c-1-gnd1002-3250865-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रकम दो गुना करने के नाम पर दुकानदार से 5.60 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रकम दो गुना करने के नाम पर दुकानदार से 5.60 लाख की ठगी
विज्ञापन
रकम दो गुना करने के नाम पर दुकानदार से 5.60 लाख की ठगी
- 10 फीसदी कमीशन भी लिया, फेज टू थाने में मुकदमा दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सलारपुर गांव में दो जालसाजों ने रकम दो गुना करने के नाम पर एक दुकानदार से 5.60 लाख की ठगी कर ली। आरोपियों ने दुकानदार से झांसा देकर कुल रकम का 10 फीसदी कमीशन भी ले लिया। जब दुकानदार को ठगी का पता चला तब पुलिस से शिकायत की। इस मामले में कोतवाली फेज टू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सलारपुर गांव में परचून की दुकान चलाने वाले पुरुषोत्तम कुमार के पास 29 जून को गांव के ही प्रकाश कुमार उर्फ सन्नी अपने दोस्त दिल्ली दल्लूपुरा के सत्तार को साथ लेकर आया था। दोनों लगातार दुकान पर आते-जाते रहने से जान पहचान हो गई थी। दोनों ने रकम को एक सप्ताह में दोगुना करने का प्लान बताया। इसके एवज में दस प्रतिशत कमीशन लेने की बात कही। पुरुषोत्तम ने झांसे में आकर पहली बार में 500 रुपये दिए तो आरोपियों ने कमीशन काटकर 900 रुपये दे दिए। इसके बाद 50 हजार रुपये दिए तब भी कमीशन काटकर दो गुना रकम लौटा दी। इसके बाद दुकानदार का दोनों पर भरोसा हो गया।
पुरुषोत्तम ने 16 जुलाई को 5.60 लाख रुपये दे दिए। एक सप्ताह बाद दोनों से संपर्क किया तो वह फोन भी नहीं उठा रहे हैं। प्रकाश कुमार गांव में भी नहीं है। इससे पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। अब इस मामले में कोतवाली फेज टू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।