फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud with mobile company

Noida News: मोबाइल और लैपटॉप सर्विस प्रदाता कंपनी से 78 लाख रुपये की ठगी

Thu, 30 Oct 2025 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
fraud with mobile company
मोबाइल और लैपटॉप सर्विस प्रदाता कंपनी से 78 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

- मेल आईडी बदलकर साइबर ठगों ने ट्रांसफर कराई रकम, साइबर थाने में केस दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने सेक्टर-59 स्थित मोबाइल और लैपटॉप सर्विस प्रदाता कंपनी को गलत ई मेल आईडी से मेल भेजकर 78 लाख रुपये की ठगी कर ली। बैंक अकाउंट में पेमेंट करने के दौरान यह ठगी की वारदात हुई। जब रकम चीन की कंपनी के पास नहीं पहुंची तब ठगी का पता चला। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बदरपुर, दिल्ली निवासी धीरज जोशी ने पुलिस से शिकायत की है कि वह सेक्टर-59 स्थित मोबाइल और लैपटॉप सर्विस करने वाली कंपनी में फाइनेंस मैनेजर पद पर काम करते हैं। उनकी कंपनी मोबाइल बनाने वाली रियलमी कंपनी की रजिस्टर्ड पार्टनर है। रियलमी से मोबाइल, लैपटॉप के पार्ट्स खरीदती है। इसके लिए कंपनी चीन की कंपनी को भुगतान करती है। 19 सितंबर को नोएडा की कंपनी के ई मेल आईडी पर एक ईमेल आया। इसमें जिसमें पेमेंट संबंधी बैंक खाता बदलने की जानकारी दी गई थी। साथ ही रियलमी मोबाइल कंपनी के नए खाते का विवरण भेजा गया। इस ई मेल के आधार पर फाइनेंस मैनेजर ने 78 लाख 9 हजार 103 रुपये पमेंट कर दिया। बाद में जब रियलमी कंपनी को भुगतान की जानकारी दी गई तो पता चला कि भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद जब आंतरिक जांच की गई तब पता चला कि ई मेल कंपनी की तरफ से नहीं भेजी गई थी। साइबर जालसाजों ने ईमेल आईडी में एक अंक बदलकर खाते की जानकारी भेजी थी। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की तकनीकी टीम मामले की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed