{"_id":"5f44111d8ebc3e3cc85fa9d9","slug":"fraud-on-the-name-of-frenchaise-case-ed-asked-for-report-noida-news-noi531733917","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी का मामला. ईडी ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी का मामला. ईडी ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी मामले में ईडी ने मांगी रिपोर्ट
नोएडा। रिटेल स्टोर की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर करोड़ों की ठगी मामले में ईडी ने संज्ञान लिया है। ईडी ने नोएडा पुलिस से पूरी रिपोर्ट मांगी है। जिसे सोमवार को ही आला अधिकारियों ने भेज दिया। वहीं, पुलिस सरगना राजेश वर्मा की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस को सूचना मिली है कि राजेश अपने साथ पांच से 10 किलो सोना लेकर घूम रहा है। शनिवार को फेज थ्री पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ किया था। जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। जबकि रविवार को राजेश की पत्नी और बहन के अलावा कंपनी के निदेशक उपेंद्र वर्मा को भी गिरफ्तार किया था। करीब 100 करोड़ के फर्जीवाडे़ की जानकारी जब ईडी को मिली तो सोमवार को अधिकारियों ने कमिश्नर से पूरी रिपोर्ट मांगी है।
राजेश की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। वह नोएडा-गाजियाबाद में ही छिपा है। वह नया नंबर इस्तेमाल कर रहा है। उसके पास कुछ सोना भी बताया जा रहा है। जिसे वह बेचना चाहता है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नितिन कुमार सिंह, एसीपी सेंट्रल जोन
बहन और पत्नी को छोड़ने के लिए 5 किलो सोने का ऑफर
पुलिस ने ठुकराया, कई लोगों से फोन भी करवाया, अफसरों ने दी चेतावनी
मनोज कुमार
नोएडा। सरगना राजेश वर्मा ने अपनी बहन और पत्नी की गिरफ्तारी रोकने को काफी प्रयास किए। कई लोगों से फोन कराया और एक व्यक्ति के माध्यम से पुलिस को पांच किलो सोना देने तक का ऑफर किया। वहीं, पुलिस ने उसकी बहन और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। राजेश और उसका छोटा भाई अंकुर ही पूरी संपत्ति के मालिक थे। वह हर रोज फ्रेंचाइजी के लिए आने वाली रकम को दूसरे खाते में डाल देते थे। फिर फर्जी आईडी बनवा कर उससे संपत्ति या सोना खरीद लेते थे। पुलिस सूत्रों का दावा है कि राजेश ने एक करोड़ तक की गाड़ियां खरीदीं, लेकिन लोन नहीं लिया। उसने कई फ्लैट और सोने के बिस्कुट भी चेक या डेबिट, क्रेडिट कार्ड से लिए थे। उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी एक करोड़ रुपये तक थी। ऐसे में वजह कभी भी कुछ भी खरीद लेता था। रविवार को पुलिस ने उसी फर्जी कंपनी के एक निदेशक उपेंद्र और उसके साथ सरगना राजेश की बहन सोनम वर्मा और पत्नी नेहा चौहान को गिरफ्तार किया था। कुछ ही देर में कई लोगों ने फोन कर पुलिस अफसरों से उन्हें छोड़ने की सिफारिश की। रविवार दोपहर को व्यक्ति ने पुलिस के पास फोन किया और कहा कि राजेश बहन और पत्नी को छोड़ने के लिए पांच किलो सोना तक देने को तैयार है। इस पर पुलिस अफसर ने साफ शब्दों में चेताया कि महिलाओं को छोड़ा नहीं जाएगा बल्कि राजेश भी अपने आप को पुलिस के हवाले कर दे। यदि ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ इनाम घोषित किया जाएगा।