{"_id":"60ad5bb48ebc3e7fff613ffc","slug":"fraud-of-8-lakhs-in-the-name-of-kidney-transplant-noida-news-noi5837322188","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 8 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 8 लाख की ठगी
विज्ञापन
नोएडा। किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर दिल्ली के एक डॉक्टर समेत 2 लोगों के खिलाफ 8 लाख रुपए की ठगी के मामले में कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी किडनी ट्रांसप्लांट नहीं किया गया। इससे पीड़ित के भाई की मौत हो गई थी। अब आरोपी पैसे भी नहीं लौटा रहा है। कमिश्नरेट पुलिस के उच्चाधिकारियों की जांच के बाद इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सेक्टर-31 निवासी अहमद खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई शफीक अहमद (52) की किडनी खराब हो गई थी। उसे इलाज के लिए एम्स सहित दिल्ली-एनसीआर के कई अस्पतालों में ले गए। चिकित्सकों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने को कहा। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले अब्दुल गफ्फार से ट्रांसप्लांट को लेकर बात हुई तो उसने सेक्टर-19 में रहने वाले एक डॉक्टर बुलंद अख्तर से उनकी मुलाकात कराई। डॉक्टर ने बताया कि वह दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में तैनात है और 10 लाख रुपए में डोनर समेत किडनी ट्रांसप्लांट का सारा काम करवा देंगे। इसके बाद अहमद खान ने अब्दुल गफ्फार के माध्यम से डॉक्टर बुलंद को 8 लाख रुपए दे दिए। आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी उनके भाई के लिए न तो किडनी की व्यवस्था की गई न ही किसी तरह का इलाज किया गया। जनवरी में शफीक अहमद की मौत हो गई। भाई की मौत के बाद अहमद खान ने दोनों से पैसे वापस करने की मांग की, लेकिन लौटाने सेमना कर दिया। मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस से की गई। जांच के बाद कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर बुलंद अख्तर और अब्दुल गफ्फार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।