फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of 69 lakhs from a woman by giving the greed of earning from home

Noida News: घर बैठे कमाई का लालच देकर महिला से 69 लाख की ठगी

Sun, 06 Aug 2023 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 69 lakhs from a woman by giving the greed of earning from home
घर बैठे कमाई का लालच देकर महिला से 69 लाख की ठगी
विज्ञापन


- साइबर जालसाजों ने टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर वारदात को दिया अंजाम

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर महिला से 69 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने टेलीग्राम ग्रुप में महिला को जोड़कर वारदात को अंजाम दिया। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली सोसाइटी निवासी गीतांजलि शर्मा की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गीतांजलि शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल 2023 को उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। जिसमें पार्ट टाइम नौकरी का ऑफर था। मैसेज में यू-ट्यूब पर लिंक लाइक करने पर अच्छा कमीशन मिलने की बात लिखी थी। महिला के फोन करने के बाद आरोपियों ने टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया। उस आइडी की ओर से गीतांजलि को पेड टास्क पूरा करने के लिए कहा गया। बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को पब्लिक्स कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी बताया था।
विज्ञापन

गीतांजलि ने पेड टास्क करना शुरू कर दिया। उसके बाद आरोपित ने विश्वास दिलाया कि सबकुछ नियमानुसार है। उसके बाद मुझसे कई बार में धनराशि मांगी गई। 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक धोखाधड़ी कर 69 लाख रुपये जमा करा लिए। जब गीतांजलि ने उस धनराशि को वापस करने के लिए कहा तो साइबर ठग ने बताया कि निर्देशों का सही से पालन नहीं करने पर उनका खाता फ्रीज हो गया है। जालसाजों ने फर्जी वेबसाइट बना रखी थी, जिस पर धनराशि दिखाई देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed