{"_id":"6448022aff53e845d5097ab8","slug":"fraud-of-425-crores-in-the-name-of-project-case-filed-noida-news-c-1-gnd1002-466602-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रोजेक्ट के नाम पर 425 करोड़ की धोखाधड़ी, सुपरटेक बिल्डर पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रोजेक्ट के नाम पर 425 करोड़ की धोखाधड़ी, सुपरटेक बिल्डर पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
प्रोजेक्ट के नाम पर 425 करोड़ की धोखाधड़ी, सुपरटेक बिल्डर पर मुकदमा दर्ज
इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने सुपरटेक के एमडी, प्रमोटर समेत 34 के खिलाफ कराई एफआईआर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सुपरनोवा हाउसिंग प्रोजेक्ट के नाम पर 425 करोड़ रुपये लोन लेकर धोखाधड़ी के मामले में इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि सुपरटेक बिल्डर ने धोखाधड़ी कर लोन करा लिया और तय नियम और शर्तों का उल्लंघन किया। मामले में कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने सुपरटेक बिल्डर के प्रमोटर आरके अरोड़ा, एमडी मोहित अरोड़ा समेत 34 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस कंपनी की अधिकारी सुनीला सांगवान ने शिकायत की है कि उनकी कंपनी हाउसिंग और प्रॉपर्टी का लोन देने का काम करती है। वर्ष 2017-18 में सुपरटेक बिल्डर के एमडी समेत कई अन्य लोगों ने कंपनी से संपर्क किया था और खुद की कंपनी और अपनी सहयोगी करीब एक दर्जन कंपनियों के बारे में जानकारी दी।
सुपरटेक की तरफ से बताया गया कि वह सेक्टर-94 में सुपरनोवा हाउसिंग प्रोजेक्ट बना रही है। इस बाबत उसे लोन की आवश्यकता है। आरोप है कि हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से 425 करोड़ रुपये से अधिक का लोन दिया गया। इसके बाद लोन के पैसे नहीं चुकाए गए। कंपनी के अधिकारियों ने हाउसिंग फाइनेंस कंपनी को 425 करोड़ का नुकसान करा दिया।
विज्ञापन
मामले में सुपरटेक बिल्डर के प्रमोटर रामकिशोर अरोड़ा, डायरेक्ट मोहित अरोड़ा, डायरेक्टर संगीता अरोड़ा, डायरेक्टर नीतीश कुमार ,डायरेक्टर मोहित वर्मा, अनिल कुमार, एलएस अरोड़ा, जीएल खेरा, विकास कंसल, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, पारुल अरोड़ा, गोविंद सिंह, श्याम प्रसाद, एसके चौधरी, एसी अरोड़ा, शैलेंद्र कुमार, विशाल कुमार, हसीन कोहली, नीलीकॉल जॉन थॉमस, संजीव कुमार शर्मा, आलोक कुमार, संजय अरोड़ा, अशोक, योगेश, ब्रह्मम, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार अरोरा, शुभाशीष, एके चौहान, दिवाकर झा, बीपीएस अरोड़ा, नरेंद्र कुमार बिष्ट सहित 34 लोगों के खिलाफ धारा 409, 420 ,467, 468, 471, 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। नोएडा जोन के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि इस मामले में सुपरटेक कंपनी के एमडी समेत 34 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।