फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud of 28 lakh for oil purchase

धोखाधड़ी

Tue, 25 Aug 2020 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
fraud of 28 lakh for oil purchase
तेल खरीदने के नाम पर 28 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र स्थित आर्गेनिक फूड कंपनी से तेल खरीदने के नाम पर 28 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी की तरफ से सोमवार को पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बीते 14 अगस्त को कंपनी के सीएमडी को अमेरिका से फोन आया। उनसे कोरोना की दवा बनाने के लिए तेल की मांग की गई। आरोपियों ने बताया कि वह डब्ल्यूएचओ के लिए काम करते हैं। फोन पर बातचीत में 100 लीटर तेल की डिमांड की गई। सीएमडी ने तेल मुहैया कराने का आश्वासन दिया। 16 अगस्त को सीएमडी के पास फोन आया और जल्द तेल भेजने की बात कही गई। 18 अगस्त को फिर से फोन आया। आरोपित ने बताया कि मुंबई की एक कंपनी है जो तेल बनाती है। यदि उसका सैंपल भेज देंगे तो जांच कराकर इसे पास कराया जा सकेगा। साथ ही कहा कि वहीं पर एक व्यक्ति को डिलीवरी देनी होगी। जिसके बाद 99 हजार रुपये में सीएमडी ने तेल खरीदा और वहीं पर व्यक्ति को सैंपल उपलब्ध करा दिया। खरीदारों ने सैंपल पास होने की जानकारी दी और 100 लीटर तेल की मांग को जल्द पूरा करने को कहा। जिसके बाद सीएमडी ने संबंधित कंपनी से 28 लाख रुपये का तेल खरीदा और वहीं से अमेरिका भेजवा दिया। वहीं, जब अमेरिका से पैसा नहीं भेजा गया तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed