फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of 2.47 lakhs from the elderly in the name of parcel coming in the name of Khalistan

Noida News: खालिस्तान के नाम से पार्सल आने के नाम पर बुजुर्ग से 2.47 लाख की ठगी

Sun, 21 May 2023 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 2.47 lakhs from the elderly in the name of parcel coming in the name of Khalistan
खालिस्तान के नाम से पार्सल आने के नाम पर बुजुर्ग से 2.47 लाख ठगे
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी बन साइबर जालसाजों ने किया था फोन, कनाडा से पार्सल आने की कही थी बात

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कनाडा से खालिस्तान के नाम से पार्सल आने की बात कहकर साइबर जालसाजों ने सेक्टर-47 निवासी बुजुर्ग शंभू प्रसाद ममगई से 2.47 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने खुद को मुंबई साइबर सेल का अधिकारी बताकर बुजुर्ग से बात की और खालिस्तानी पार्सल के नाम पर डरा कर उगाही कर ली। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, शंभू प्रसाद के पास सात मई को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह मुंबई से बोल रहा है। कनाडा में रहने वाले किसी हरदीप सिंह ने आपके आईडी के माध्यम से एक पार्सल बुक किया है। इसमें तीन पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और चार सिम कार्ड है। पार्सल को होल्ड पर रखा गया है। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम रोहित बताया था।
विज्ञापन

जब शंभू प्रसाद ने कहा कि इस पार्सल से उनका कोई लेनादेना नहीं है। इस पर ठग ने कहा कि अगर आप किसी परेशानी से बचना चाहते हैं तो साइबर क्राइम मुंबई से संपर्क कीजिए। आरोपी ने कथित रूप से साइबर क्राइम के एक अधिकारी से उनकी बात करवाई। कथित अधिकारी ने बातचीत के दौरान कहा कि पार्सल में खालिस्तान से जुड़े हुए कुछ सामग्री है। आपको जेल जाना पड़ेगा। इस पर शंभू प्रसाद डर गए। कथित साइबर क्राइम अधिकारी ने एक वकील से बात करवाई और मदद कराने के नाम पर फीस आदि के रूप से 2.47 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed