फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud of 16 lakh in committed in name of shop

Noida News: काॅमर्शियल प्रोजेक्ट में दुकान दिलाने के नाम पर 16.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Mon, 15 Dec 2025 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
fraud of 16 lakh in committed in name of shop
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। एनएक्स-वन डॉट कॉम कामर्शियल प्रोजेक्ट में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। गाजियाबाद निवासी शिकायतकर्ता सुहैल अख्तर सिद्दीकी और सुहेब अख्तर सिद्दीकी का कहना है कि वर्ष-2014 में एसपी साई आईटी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य ने ग्रेटर नोएडा के टेक जोन-4 स्थित एनएक्स-वन डॉट कॉम नामक कामर्शियल प्रोजेक्ट में दुकान बेचने की सार्वजनिक पेशकश की थी। बिल्डर की ओर से यह भरोसा दिलाया गया कि तय समयसीमा में निर्माण पूरा कर भौतिक कब्जा दे दिया जाएगा।
शिकायतकर्ताओं ने आरोपियों के आश्वासन पर 1005 वर्गफुट क्षेत्रफल की एक कामर्शियल यूनिट बुक कराई। जिसकी बेसिक कीमत 50.26 लाख रुपये तय की गई। इसके बाद 2 मार्च 2017 को दोनों पक्षों के बीच अलॉटमेंट-कम-एग्रीमेंट हुआ। उन्होंने अलग-अलग तिथियों में चेक, नकद और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के माध्यम से कुल 16.10 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया। यह भुगतान जुलाई 2014 से जुलाई 2017 के बीच किया गया, जिसकी रसीदें भी बिल्डर द्वारा जारी की गईं। एग्रीमेंट के अनुसार यूनिट का भौतिक कब्जा 2 मार्च 2020 तक (ग्रेस पीरियड सहित) दिया जाना था। लेकिन आज तक कब्जा नहीं दिया गया।
विज्ञापन

बिल्डर ने बिना किसी वैधानिक अनुमति के पूरे प्रोजेक्ट का लेआउट बदल दिया। बुक की गई दुकान, जिसे पहले फ्रंट एरिया में दिखाया गया था, उसे बाद में पीछे की ओर शिफ्ट कर दिया गया। पिछले कई वर्षों से प्रोजेक्ट साइट पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरा रहता है। जब वह साइट ऑफिस और बिल्डर के मुख्य कार्यालय पहुंचे, तो बाउंसरों और स्टाफ ने अभद्रता कर गाली-गलौज करने के साथ मारपीट की। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed