फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud in the name of selling puppies online

Noida News: ऑनलाइन पपी बेचने के नाम पर ठगी, आरोपी दबोचा

Thu, 22 Jan 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of selling puppies online
नगीना। अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका की टीम ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पालतू कुत्तों के बच्चे (पपी) बेचने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था।
विज्ञापन




जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को निरीक्षक सुभाष, प्रभारी अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में पुलिस टीम बड़कली चौक क्षेत्र में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि साबिर अली पुत्र मुबीन अहमद, निवासी गांव पूठली, थाना नगीना, जिला नूंह, फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन ठगी कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने जलालपुर रोड पर गांव मांडीखेड़ा के पास दबिश देकर आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, फर्जी व्हाट्सएप व व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट तथा फेसबुक पेज बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग नामों से फर्जी प्रोफाइल बनाकर पपी बेचने का लालच देता था और ऑनलाइन भुगतान मिलने के बाद संपर्क तोड़ देता था। साइबर पोर्टल पर जांच में उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली के पीड़ितों की कई शिकायतें सामने आई हैं। इनमें हजारों रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed