फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud in the name of investment in stock market, accused arrested

Noida News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of investment in stock market, accused arrested
वारदात में इस्तेमाल मोबाइल, सिमकार्ड व अन्य सामान बरामद
विज्ञापन

दोस्त के कहने पर फर्जी कंपनी बनाकर खोला करंट अकाउंट
----------------------
1.17 करोड़ रुपये का हुआ लेनदेन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर युवक से करीब पांच लाख रुपये ठगने के आरोप में बुधवार को ग्रेटर नोएडा निवासी शुभम जैन (32) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व सिमकार्ड बरामद किया है।
शुभम ने दोस्त के कहने पर फर्जी कंपनी बनाकर करंट अकाउंट खोला जिसमें ठगी की रकम को ट्रांसफर किया गया। खाते में दो माह में 1.17 करोड़ की रकम का लेनदेन हुआ है। पुलिस शुभम के दोस्त व बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि ओल्ड अनारकली, शाहदरा निवासी कृष्णा कुमार ने साइबर थाने में 4.97 लाख रुपये ठगने की शिकायत दी थी। शेयर में निवेश के नाम पर उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। इसके बाद निवेश करवा लिया गया। पीड़ित ने जब मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो वह कामयाब नहीं हो पाया। कृष्णा ने ग्रुप एडमिन नेहा से बात की तो उसने 3.50 लाख रुपये और निवेश करने की बात की। इस पर उसे ठगी का अहसास हो गया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच में पता चला कि रकम राजनगर, गाजियाबाद के आईडीएफसी बैंक में शुभम जैन के खाते में गई है। शुभम को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

बीबीए पास है आरोपी
आरोपी ने बताया कि वह बीबीए पास है। उसने एक दोस्त को कुछ रुपये उधार दिए थे। दोस्त ने उसे रुपये वापस करने के लिए बैंक खाता खोलने के लिए कहा था। शुभम ने फर्जी कंपनी खोलकर उसके नाम से करंट अकाउंट खुलवाया और खाते का संचालन दोस्त के हवाले कर दिया। दोस्त ने गिरोह की ठगी की रकम खाते में डलवाई। 27 बार लेन-देन में खाते में 1.17 करोड़ रुपये आए। अब पुलिस शुभम से पूछताछ कर साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने शुभम को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed