फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud case against five including company director, two bank managers

नोएडा: कंपनी निदेशक, दो बैंक मैनेजर समेत पांच पर धोखाधड़ी का केस

Sat, 02 Dec 2023 11:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 02 Dec 2023 11:49 AM IST
सार

बैंक से लोन कराकर 66 लाख रुपये हड़पने का आरोप, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
Fraud case against five including company director, two bank managers

विस्तार

ग्रेटर नोएडा। फ्लैट खरीदार ने मैसर्स यूनिबेरा डेवलपर्स के निदेशक हेमंत, दो तत्कालीन बैंक मैनेजर और कर्मचारी आसिफ, अवनीश के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। खरीदार का आरोप है कि उसे फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया गया। बल्कि उसके कागजों पर 66 लाख रुपये का लोन निकलवाकर रकम हड़प ली गई। बिसरख कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मूलरूप से मथुरा के रहने वाले वेदपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मैसर्स यूनिबेरा डेवलपर्स बिल्डर के प्रोजेक्ट में उन्होंने चार साल पहले दो फ्लैट बुक किए थे। उन्होंने पहले आठ लाख रुपए भुगतान किया था। इसके बाद निदेशक ने फ्लैट के लिए बैंक से लोन दिलाने का झांसा दिया। बिल्डर प्रबंधन ने धोखाधड़ी कर दो अलग-अलग बैंकों से लोन करा दिया। लेकिन तय समय पर फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने लोन के 66 लाख रुपए अपने खाते में हस्तांतरित कराकर हड़प लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि निदेशक ने अपने कर्मचारी व तत्कालीन बैंक प्रबंधकों से मिलीभगत कर उससे धोखाधड़ी की है। पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed