फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four thousand farmers will soon receive compensation.

Noida News: चार हजार किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा

Tue, 23 Jun 2026 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Four thousand farmers will soon receive compensation.
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण की जमीन का अधिग्रहण जल्द पूरा होगा। अब तक 8000 हजार किसानों को 5500 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा जा चुका है। चार हजार किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाएगा। अफसरों ने बताया कि मुआवजा वितरण के बाद जमीन पर कब्जा लेकर नागरिक उड्डयन विभाग को सौंपेगा ताकि वहां रनवे बनाने के साथ नागरिक उड्डयन उद्योग का निर्माण किया जा सके। नोएडा एयरपोर्ट के पहले और दूसरा चरण की जमीन का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। पहले चरण में 1334 हेक्टेयर और दूसरे चरण में 1365 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया। तीसरे और चौथे चरण के लिए 2053 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण चल रहा है। यह जमीन 12 हजार किसानों से ली जानी है। इसके बदले किसानों को 8500 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जाएगा। प्रशासन के अफसरों ने बताया कि नीमका शाहजहांपुर, ख्वाजापुर, पारोही, किशोरपुर, बनवारीबांस, जेवर बांगर, मुकीमपुर शिवारा, साबुता, अहमदपुर चवरौली, दयानतपुर, रोही व बंकापुर, थोरा, रामनेर गांव की जमीन ली जा रही है। बाकी चार हजार किसानों को भी जल्द मुआवजा बांट दिया जाएगा। एडीएम भू-अधिपत्य बच्चू सिंह ने बताया कि किसानों को मुआवजा वितरण का काम जल्द खत्म हो जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed