{"_id":"6a008ade6887ca080c08f82c","slug":"four-roll-ball-players-will-showcase-their-strength-in-the-national-north-zone-championship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-94371-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चार रोल बॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चार रोल बॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के रोल बॉल स्पर्धा के चार खिलाड़ी (बालक व बालिका वर्ग) हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाली तीसरी सब जूनियर राष्ट्रीय नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित गवर्नमेंट ईटीई कॉलेज में 15 से 17 मई तक प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें कई राज्यों से 600 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। कोच मिलिंद शर्मा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के चार खिलाड़ी- बालक वर्ग में सेक्टर-137 निवासी विराज शर्मा और बालिका वर्ग में सेक्टर-99 निवासी सुरभि प्रिया, सेक्टर-150 निवासी गौरांगी कसाना व ओमेगा-1 सारन्या आर्य भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के कोलंबिया इंस्टीट्यूट में 12 से 14 मई तक आयोजित प्रदेश टीम के अभ्यास शिविर में भाग लेंगे। गौतम बुद्ध रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष मोहित दलगीर, सचिव रविकांत ठाकुर ने खिलाड़ियों को बधाई दी हैं।