फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four projects will increase the speed of Delhi, reduce pollution

Noida News: चार प्रोजेक्ट से बढ़ेगी दिल्ली की रफ्तार, घटेगा प्रदूषण

Wed, 01 Jan 2025 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Four projects will increase the speed of Delhi, reduce pollution
दिल्ली में वाहनों का दबाव कम करने के लिए तैयार प्रस्ताव को भाजपा सांसदों ने गडकरी को सौंपा
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन, मंत्रालय इस दिशा में काम करेगा, रैली में पीएम कर सकते हैं घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी की आवाजाही बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके लिए चार प्रोजेक्ट तैयार करने का प्रस्ताव है। भाजपा के सातों सांसदों ने इससे जुड़े प्रस्तावों को केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को सौंप दिया है। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि मंत्रालय इस दिशा में काम करेगा। प्रधानमंत्री जिस दिन दिल्ली का चुनावी बिगुल फूकेंगे, उसमें दिल्ली से जुड़े चार प्रोजेक्ट की घोषणा की जा सकती है। यह प्रोजेक्ट सड़कों को जाम मुक्त करने में मददगार होंगे। इससे वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी और प्रदूषण कम होगा।
गडकरी से मुलाकात के बाद बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया, प्रवीण खंडेलवाल, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज के साथ नई दिल्ली नगर पालिका के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर मीडिया से मिले। इस मौके पर मल्होत्रा ने कहा कि प्रदूषण के कारण दिल्ली जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर है और भीड़भाड़ के कारण लोगों का समय तो बर्बाद होता ही है, ईंधन की भी बर्बादी होती है। इसके समाधान के तौर पर चार प्रोजेक्ट तैयार करने का प्रस्ताव है। केंद्र सरकार ने इस पर सैद्धांतिक तौर पर सहमत है।
विज्ञापन

----------
यह हैं प्रोजेक्ट
एयरपोर्ट के नजदीक शिव मूर्ति से नेल्सन मंडेला रोड तक 7 मिनट में पहुंचेंगे
पहला प्रोजेक्ट दिल्ली से आईजीआई एयरपोर्ट तक की आवाजाही बेहतर करने से जुड़ा है। इसमें एयरपोर्ट के नजदीक शिव मूर्ति से नेल्सन मंडेला मार्ग तक टनल बनाने का प्रस्ताव है। इससे यह रास्ता सिर्फ 7-8 मिनट में तय हो जाएगा, जबकि इस वक्त पूरा रास्ता जाम होने से एयरपोर्ट से निकलने के बाद यहां तक पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा का समय खराब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दक्षिणी हरियाणा, जयपुर व यूपी जाने वाले वाहन दिल्ली में नहीं करेंगे प्रवेश
निर्माणाधीन दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को कुंडली-मानसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे से जोड़ने का प्रस्ताव है। इससे कटरा-अमृतसर की ओर से आने वाले लोगों को दिल्ली आने की जगह सीधे एयरपोर्ट और गुरुग्राम समेत दक्षिणी हरियाणा के कई शहरों तक जाने का रास्ता मिल जाएगा। साथ में उत्तर प्रदेश की तरफ की आवाजाही भी बेहतर होगी। इससे चालकों को दिल्ली के ट्रैफिक में नहीं फंसना पड़ेगा। वहीं, दिल्ली की सड़कों पर भी वाहनों का दबाव कम होगा।
----
दिल्ली नहीं आएगा देहरादून एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से दिल्ली आकर गाजियाबाद व नोएडा की तरफ जाने वालों की सहूलियत के लिए प्रोजेक्ट होगा। इससे बगैर दिल्ली में प्रवेश किए वाहन चालक मंजिल की तरफ जा सकेंगे। इसके लिए वाहन चालकों को दिल्ली आने की जगह वैकल्पिक रास्ता मिल जाएगा। इसके लिए भी एक नया हाइवे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा।


ट्रोनिका सिटी जुड़ेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से
यह सड़क यूईआर-2 के एक्सटेंशन के रूप में है। इसमें अलीपुर के निकट यूईआर-2 का एक्सटेंशन कर उसे ट्रोनिका सिटी के निकट दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इससे हरियाणा-यूपी के बीच जाने वाले वाहन चालक दिल्ली में प्रवेश न करें, जिन्हें यूपी जाना है। गडकरी ने आश्वासन दिया है कि मंत्रालय इन प्रस्तावों पर विचार करेगा और इस बारे में शीघ्र उचित फैसला लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article