फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four people, including a top ten gangster accused under the Gangster Act, were arrested.

Noida News: टॉप टेन बदमाश गैंगस्टर एक्ट के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

Tue, 23 Sep 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a top ten gangster accused under the Gangster Act, were arrested.
सुहवल। थाना क्षेत्र के गरूआ मकसूदपुर स्थित पानी टंकी के पास रविवार की देर शाम दबिश देकर पुलिस ने जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तमंचा, ताश की गड्डी और नकदी बरामद की। इसमें थाने का टॉप टेन शातिर बदमाश, हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर और हत्यारोपी विवेक उर्फ रावण भी पकड़ा गया। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष राज नारायण ने बताया कि उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय और पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। सूचना मिली कि पानी टंकी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। वहां एक अपराधी भी मौजूद है। सक्रिय टीम घेराबंदी कर मौके से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टीम के हत्थे चढ़े आरोपियों में गरूआ मकसूदपुर निवासी गैंगस्टर विवेक उर्फ रावण भी शामिल है। इसके खिलाफ जिले के तीन थानों में कुल 9 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें दो हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धारा शामिल हैं। बताया कि आरोपी अभी हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था और वह थाने का टॉप टेन अपराधी भी है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और हिस्ट्रीशीटर की भी कार्रवाई पूर्व में हो चुकी है। गैंगस्टर विवेक और तमंचा के साथ गिरफ्तार कन्हैया राम को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि जुआ खेलते दो अन्य आरोपियों पवन गुप्ता और प्रकाश को थाने से ही मुचलके पर जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed