फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   OLD Lady Rape and Harassing in Noida four people accused of harassing 55 years old woman in Noida BSP chief Mayawati asks justice

OLD Lady Rape: 55 वर्षीय महिला के साथ चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मायावती ने उठाई न्याय की मांग

Mon, 11 Oct 2021 11:35 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर
संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 11 Oct 2021 11:35 AM IST
सार

चारा लेने जाने के दौरान हथियारों के बल पर चार लोगों ने 55 वर्षीय महिला के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। मामले में एक नामजद सहित चार पर केस दर्ज किया गया है। निजी अंगों पर चोट के कारण जिला अस्पताल में महिला का ऑपरेशन करना पड़ा।
 

विज्ञापन
OLD Lady Rape and Harassing in Noida four people accused of harassing 55 years old woman in Noida BSP chief Mayawati asks justice
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह हथियारों के बल पर 55 वर्षीय महिला से चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। नोएडा एयरपोर्ट के लिए अधिगृहीत जमीन पर घात लगाए बैठे आरोपी महिला से दरिंदगी कर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना के बाद परिजनों और पुलिस ने महिला को पहले जेवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फिर गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल नोएडा के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला के निजी अंगों में गंभीर चोट और खून नहीं रुकने के कारण उसका ऑपरेशन किया गया है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गांव के ही एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। वहीं, पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सुबह 9:30 बजे महिला रोज की तरह पशुओं के लिए चारा लेने नोएडा एयरपोर्ट की जमीन पर गई थी। पति का आरोप है कि गांव का महेंद्र भी चारा के लिए गया हुआ था। मौके पर वह अपने तीन साथियों के साथ बैठा था। जैसे ही उसकी पत्नी रजवाहे के किनारे पहुंची तो आरोपी हथियारों के बल पर खींचकर जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को जेवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला के पति की शिकायत पर जेवर कोतवाली पुलिस ने महेंद्र (28) और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पांच संदिग्ध को हिरासत में लिया है। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अस्पताल में महिला की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

नशे का आदी है मुख्य आरोपी
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी गांजा आदि के नशे का आदी है। आरोपी रजवाहे के आसपास मवेशियों को चराने जाता था। रविवार को भी रजवाहे के पास मवेशियों को चराने के लिए यहां गया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पांच टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाई गई हैं। 

डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि तीन अन्य आरोपियों को पीड़िता पहचान नहीं पा रही है। महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। सर्विलांस व पुलिस की अन्य टीमें जांच करने और आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों के संबंध में पता चलेगा।


मायावती ने जताया विरोध
इस मामले पर सोमवार को बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जिला गौतमबुद्धनगर में एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की हुई घटना अति-दुःखद व अति-शर्मनाक है। यूपी की भाजपा सरकार पीड़ित परिवार को न्याय व आरोपियों के खिलाफ जल्दी ही सख्त कानूनी कार्रवाई करे, बीएसपी की यह मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed